{"_id":"5c1c7848bdec2256e27b7d10","slug":"pm-narendra-modi-on-two-day-visit-to-gujarat-inspects-ek-bharat-shreshtha-bharat-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, एक भारत श्रेष्ठ भारत परेड का किया निरीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, एक भारत श्रेष्ठ भारत परेड का किया निरीक्षण
Fri, 21 Dec 2018 10:51 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 दिसंबर को दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। आज उन्होंने स्टैचू ऑफ यूनिटी (सरदार पटेल की प्रतिमा) पर एक भारत श्रेष्ठ भारत परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर भी मौजूद थे। परेड के बाद पीएम राज्यों के पुलिस प्रमुखों के सालाना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
महिला कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से गांधीनगर में शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने किया। इस सम्मेलन में भाजपा की 100 शक्तिशाली महिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगी। इसमें 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी और महिला मतदाताओं को केंद्र की योजना से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं अधिकारियों ने बताया कि 20 दिसंबर को शुरू हुए पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों का अखिल भारतीय सम्मेलन नर्मदा के पास स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभांरभ गृह मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को किया गया।
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया था कि मोदी इस सम्मेलन में 21 दिसंबर को हिस्सा लेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि सम्मेलन का आयोजन 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बनाई गई एक टेंट सिटी में हो रहा है। भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 31 अक्तूबर को किया था।
Gujarat: PM Narendra Modi, inspects" Ek Bharat Shreshtha Bharat" parade at Statue of Unity in Kewadia. HM Rajnath Singh and MoS Home Hansraj Ahir also present. pic.twitter.com/83xZa3ICUQ
— ANI (@ANI) December 21, 2018