{"_id":"5d1aa0058ebc3e3c763fe584","slug":"pm-narendra-modi-meeting-with-169-new-ias-officers-for-appreciation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी 169 नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों से आज करेंगे मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी 169 नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों से आज करेंगे मुलाकात
Tue, 02 Jul 2019 05:42 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 02 Jul 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
PM Modi (File Photo)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 169 नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी सभी आईएएस का उत्साहवर्धन करेंगे। 169 नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों ने एक जुलाई से तीन महीने के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक सचिवों के तौर पर कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पीएम मोदी 2017 बैच के इन आईएएस अधिकारियों से बातचीत करेंगे। अधिकारियों की ये नियुक्तियां केंद्र सरकार की एक अनूठी पहल के तौर पर की गई हैं, ताकि केंद्र में नौकरशाहों को उनके राज्य कैडरों में जाने से पहले निखारा जा सके।
विज्ञापन
13 सप्ताह बाद ये अधिकारी अपने राज्य कैडरों में अपनी सेवाएं देंगे। नियमों के अनुसार, अपने संबंधित राज्यों में नौ साल की सेवा के बाद आईएएस अधिकारियों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन