{"_id":"65c76a65ec6f805669009e50","slug":"pm-narendra-modi-lok-sabha-elections-2024-enjoy-challenges-ayodhya-ram-mandir-resolution-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: लोकसभा में प्रधानमंत्री ने चुनावी बिगुल फूंका, कहा- चुनौतियों से आनंद मिलता है, राम मंदिर पर भी बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: लोकसभा में प्रधानमंत्री ने चुनावी बिगुल फूंका, कहा- चुनौतियों से आनंद मिलता है, राम मंदिर पर भी बोले
Sat, 10 Feb 2024 05:52 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 10 Feb 2024 05:52 PM IST
सार
लोकसभा में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनौतियों से आनंद मिलता है। पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद संसद में पेश प्रस्ताव पर भी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी ने बुलंद हौसले का संकेत दिया
- फोटो : sansad tv youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के अंतिम कार्य दिवस पर बीते पांच साल के कार्यकाल में हुए कामकाज और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बुलंद हौसले का संकेत देते हुए कहा कि वे चुनौतियों का आनंद लेते हैं। पीएम मोदी ने कहा, हमें विकास कार्यो को आगे बढ़ाना है। चुनाव बहुत दूर नहीं है। यह लोकतंत्र का आवश्यक पहलू है और हम सब इसे गर्व से स्वीकार करते हैं। हमारा लोकतंत्र पूरे विश्व को अचंभित कर रहा है। मुझे विश्वास है यह ऐसे ही बना रहेगा। मुझ पर तो परमात्मा की कृपा रही है कि जब चुनौती आती है तो मैं ज्यादा निखरता हूं। हम हर चुनौतियों का सामना कर पाए हैं।
सांसदों की बात में 'सबका साथ-सबका विकास' का मंत्र
उन्होंने कहा, आज राम मंदिर को लेकर सदन ने जो प्रस्ताव पारित किया, वो आने वाली पीढ़ी को इस देश के मूल्यों पर गर्व करने की संवैधानिक शक्ति दे रहा है। ये सही है हर किसी में ऐसा समार्थ्य नहीं होता है कि इन चीजों पर गर्वान्वित महसूस करे। लेकिन फिर भी इस सदन में भविष्य को लेकर जो बातें हुई हैं, उसमें संवेदना, संकल्प और सहानुभूति तीनों का समावेश है। सांसदों ने जो बातें कहीं, उनमें सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को आगे बढ़ाने का तत्व भी है।
राम मंदिर पर प्रस्ताव अहम
उन्होंने कहा, 21 वीं सदी में हमारी बेसिक आवश्यकताएं बदल रही है। जिन पर हमारा ध्यान नहीं था, वो अब अमूल्य हो गया है। जैसे डेटा...जिसकी दुनिया में चर्चा है। एक बिल लाकर हमने पूरी भावी पीढ़ी को सुरक्षित किया है। कुछ लोग चुनाव के आते ही घबराने लगते हैं। राम मंदिर पर प्रस्ताव अहम है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम देश की भावी पीढ़ी के लिए हमेशा कुछ न कुछ अच्छा करते रहेंगे। ये सदन हमें प्ररेणा देता रहेगा। सामूहिक संकल्प, सामूहिक शक्ति के साथ उत्तम से उत्तम काम करेंगे। उन्होंने कहा, हम भारत की भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करते रहेंगे।