{"_id":"6578197e812d9638ae0a14ce","slug":"pm-narendra-modi-jibe-at-congress-rahul-gandhi-shares-edited-video-money-heist-reference-dhiraj-prasad-sahu-it-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'भारत में मनी हाईस्ट जैसी काल्पनिक सीरीज किसे चाहिए, जब कांग्रेस..', PM मोदी ने वीडियो साझा कर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'भारत में मनी हाईस्ट जैसी काल्पनिक सीरीज किसे चाहिए, जब कांग्रेस..', PM मोदी ने वीडियो साझा कर कसा तंज
Tue, 12 Dec 2023 02:05 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 12 Dec 2023 02:05 PM IST
सार
पीएम ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसे भाजपा के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसमें पार्टी ने मनी हाईस्ट की थीम का इस्तेमाल करते हुए आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस सासंद के परिसरों से जब्त रुपये का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में मनी हाईस्ट का बैकग्राउंड म्यूजिक भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
PM Modi, Money Heist
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद के परिवार के स्वामित्व वाली एक शराब निर्माता कंपनी के खिलाफ छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारियों ने अब तक 351 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस घटना को लेकर कांग्रेस को घेर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को ही भाजपा के एक्स हैंडल पर पोस्ट किए एक वीडियो को साझा किया। प्रधानमंत्री ने इस पर कैप्शन में लिखा, "भारत में मनी हाईस्ट जैसी काल्पनिक सीरीज की क्या जरूरत, जब आपके पास कांग्रेस है, जिसकी चोरियां 70 साल से ज्यादा से प्रसिद्ध हैं।"
पीएम ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसे भाजपा के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसमें पार्टी ने मनी हाईस्ट की थीम का इस्तेमाल करते हुए आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस सासंद के परिसरों से जब्त रुपये का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में मनी हाईस्ट का बैकग्राउंड म्यूजिक भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
इसी वीडियो में सांसद की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ तस्वीर को भी दिखाया गया है। इतना ही नहीं क्लिप में मनी हाईस्ट की क्लिप को एडिट कर के एक कैरेक्टर के चेहरे पर राहुल गांधी का चेहरा लगाया गया है और उसे बड़े से लॉकर से निकलकर नोटों की गड्डियों पर लेटते दिखाया गया है।
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के रांची और अन्य स्थानों पर स्थित परिसरों की भी तलाशी ली है। यह स्पष्ट नहीं है कि साहू के घर से अब तक कितनी और नकदी और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। गिनती में आयकर विभाग और विभिन्न बैंकों के लगभग 80 लोगों की नौ टीमें शामिल थीं, जो सातों दिन 24 घंटे काम कर रही थीं। सुरक्षा कर्मियों, चालकों और अन्य कर्मचारियों सहित 200 अधिकारियों की एक और टीम गिनती से जुड़े काम में तब शामिल हुई जब कर अधिकारियों को कुछ अन्य स्थानों के अलावा नकदी से भरी 10 अलमारियां मिलीं थी।

In India, who needs 'Money Heist' fiction, when you have the Congress Party, whose heists are legendary for 70 years and counting! https://t.co/J70MCA5lcG
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2023