फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi inaugurates railway lines connecting Thane and Diva saying it will bring vast change in life of of Mumbai

महाराष्ट्र को तोहफा: पीएम मोदी ने नई रेल लाइनों का किया उद्घाटन, कहा- मुंबई वासियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Fri, 18 Feb 2022 05:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 18 Feb 2022 05:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे यहां वर्षों से यह सोच हावी रही है कि जो साधन-संसाधन गरीब इस्तेमाल करता है, मिडिल क्लास इस्तेमाल करता है, उस पर निवेश न करो। इस वजह से भारत के सार्वजनिक परिवहन की चमक हमेशा फीकी ही रही। लेकिन अब भारत उस पुरानी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi inaugurates railway lines connecting Thane and Diva saying it will bring vast change in life of of Mumbai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र को बड़ी सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनों का उद्घाटन किया। इसके अलावा वह उपनगरीय रेलवे की दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कल छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती है। मैं भारत के गौरव, पहचान और संस्कृति के रक्षक देश के महानायक के चरणों में प्रणाम करता हूं। जयंती से एक दिन पहले ठाणे-दिवा के बीच नई बनी पांचवीं और छठीं रेल लाइन के शुभारंभ पर हर मुंबई निवासी को बहुत बहुत बधाई। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा कि नई रेल लाइन मुंबई वासियों के जावन में बड़ा बदलाव लाएगी। यह नई रेल लाइन मुंबई की कभी न थमने वाली जिंदगी को और अधिक रफ्तार देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब से लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अलग-अलग रेल लाइन हो जाएंगी। कल्याण से कुर्ला सेक्शन तक मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां बिना अवरोध के चलाई जा सकेंगी। हर रविवार को होने वाले ब्लॉक के कारण कोलाबा और मुंब्रा के परेशानियां भी दूर होंगी। बीते सात साल में मुंबई में मेट्रो का भी विस्तार किया गया है। मुंबई उपनगरीय रेल सेवा को आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि ये नई रेल लाइन मुंबई वासियों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएंगी, उनके जीवन को आसान बनाएंगी। आज से सेंट्रल रेलवे लाइन पर 36 नई लोकल चलने जा रही हैं। इनमें से भी अधिकतर वातानुकूलित ट्रेनें हैं। ये लोकल की सुविधा को विस्तार देने, लोकल को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई महानगर ने आजाद भारत की प्रगति में अहम योगदान दिया है। प्रयास है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी मुंबई का सामर्थ्य कई गुणा बढ़े। इसलिए मुंबई में 21वीं सदी के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर हमारा विशेष फोकस है।

हाई-स्पीड रेल आज मुंबई और हमारे देश की आवश्यकता हैं
उन्होंने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल आज मुंबई की और देश की आवश्यकता है। ये मुंबई की क्षमता को सपनों के शहर के रूप में मुंबई की पहचान को सशक्त करेगी। ये प्रोजेक्ट तेज गति से पूरा हो, ये हम सभी की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी आगे ने कहा कि अतीत में इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं सालों-साल तक इसलिए चलती रहती थीं क्योंकि योजना बनाने से लेकर उनको साकार स्वरूप देने तक के काम में तालमेल की कमी थी। इस तरह से 21वीं के सदी भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर पाना संभव नहीं है। इसीलिए हमने पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टरप्लान तैयार किया है।


पीएम मोदी ने कहा कि गांधीनगर और भोपाल के आधुनिक रेलवे स्टेशन रेलवे की पहचान बन रहे हैं। आज 6000 से ज्यादा रेलवे स्टेशन वाईफाई सुविधा से जुड़ चुके हैं। वंदे भारत ट्रेनें देश की रेल को गति और आधुनिक सुविधा दे रही है। आने वाले वर्षों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें देशवासियों को सेवा देना शुरू करेंगी।

600 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है रेल लाइनों का निर्माण
गौरतलब है कि ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली इन रेलवे लाइनों का निर्माण करीब 600 करोड़ की लागत से हुआ है। इसमें 1.4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, तीन बड़े पुल और 21 छोटे पुल शामिल हैं। इन लाइनों के शुरु होने से मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों का ट्रैफिक कुछ हद तक कम हो सकेगा। इस समय कल्याण मध्य रेलवे का प्रमुख जंक्शन है। जहां उत्तरी और दक्षिणी भाग से आने वाला रेलवे ट्रैफिक मिलता है और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर चला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed