फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi honoured with Sanman Patra from Takht Sachkhand Sri Hazur Sahib

सम्मान: वीर बाल दिवस की घोषणा को लेकर सचखंड श्री हजूर साहिब ने पीएम मोदी के लिए की सम्मान की घोषणा, जानें पूरा मामला

Mon, 25 Apr 2022 06:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Apr 2022 06:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी को ये सम्मान साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की स्मृति में वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाने की घोषणा करने को लेकर दिया गया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi honoured with Sanman Patra from Takht Sachkhand Sri Hazur Sahib
पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सचखंड श्री हजूर साहिब के सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सिख संगत से अर्जित सम्मान और स्नेह को दर्शाता है। भाजपा नेता और मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब सिख धर्म के 5 तख्तों में से एक है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी को ये सम्मान साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की स्मृति में वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाने की घोषणा करने को लेकर दिया गया है। वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार छोटे साहिबजादों के बलिदान की याद में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। यह वही दिन है, जब साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था।
विज्ञापन


यह नान्देड नगर में गोदावरी नदी के किनारे स्थित है। इसमें स्थित गुरुद्वारा 'सच खण्ड' कहलाता है। इस गुरुद्वारा का निर्माण 1832 और 1837 के बीच सिकंदर जाह, मीर अकबर अली खान सिकंदर जाह, आसिफ़ जाह तृतीय ने अपने मित्र महाराजा रणजीत सिंह के अनुरोध पर किया था।। यहीं पर सन 1708 में सिक्खों के दसवें तथा अंतिम गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने प्रिय घोड़े दिलबाग के साथ अंतिम सांस ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed