गुजरात दौरे के दूसरे दिन गृहनगर पहुंचे पीएम मोदी, बोले- वडनगर ने मुझे जहर पीना सिखाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात दौरे के दूसरे दिन मोदी ने मेहसाणा जिले स्थित अपने जन्मस्थल वडनगर में रोड शो किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने मार्ग में कतारबद्ध होकर उनका स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए पूरे शहर को खास रूप से सजाया गया था। 2014 में प्रधानमंत्री कार्यालय संभालने के बाद मोदी का अपने जन्मस्थल में यह पहला दौरा है।
लोगों ने मोदी-मोदी के नारों और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों द्वारा किए गए इस सत्कार से गदगद मोदी ने कहा, ‘मुझे आज (रविवार) वडनगर के लोगों द्वारा बेहद प्यार दिया गया। इस प्यार ने मुझे राष्ट्र की सेवा के लिए नई ऊर्जा दी है।’ मोदी ने प्रधानमंत्री होने से पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री होने के समय वडनगर के दौरे को भी याद किया। जिस दौरान वह भावुक नजर आए।
भोले बाबा से मिला आशीर्वाद
मोदी ने कहा कि 2001 से वह भगवान शिव के आशीर्वाद से राष्ट्र की सेवा करने में कामयाब रहे। हालांकि अपने विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि इस दौरान लोगों लोगों ने उनपर जहर डालने की कोशिश भी की। मोदी ने कहा, ‘भोले बाबा ने उन्हें जहर पचाने की क्षमता दी। इसी ताकत से मैं पिछले कई सालों से अपनी मातृभूमि की सेवा कर रहा हूं।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरूच में अंत्योदय एक्सप्रेस के बारे में कहा कि यह रेलवे की अच्छी शुरुआत है। यह ट्रेन सूरत के उधना से बिहार के जयनगर तक जाएगी। मोदी ने इसको हरी झंडी दिखाई और नर्मदा पर बनने वाले बैराज का शिलान्यास किया। मोदी ने कहा कि यूरिया पर 100 प्रतिशत नीम की कोटिंग की जाएगी ताकि उसका इस्तेमाल सिर्फ खेती में किया जा सके ना कि कैमिकल फैक्टी में। पीएम ने आगे कहा कि चाहे देश को लूटने वाले कितने भी खड़े हो जाएं लेकिन ईमानदारी ही जीतेगी।
इस दौरे पर पीएम के साथ राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपानी और पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थे। मंदिर के दर्शन करने के बाद मोदी ने GMERS मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का लोकार्पण किया, यह कॉलेज 600 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ है। 650 बेड वाले इस हॉस्पिटल में लगभग सभी आधुनिक सुविधाएं हैं, यहां हर साल 150 छात्रों को दाखिला मिलेगा।
पढ़ें: महाभारत के इतिहास से जुड़ा है PM का गांव वडनगर, जानें इससे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें
इसके बाद मोदी ने एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर सघन मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की। इस मौके पर स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि टीकाकरण का कार्यक्रम 190 जिलों में चलेगा, जिसमें शहरी और नॉर्थ ईस्ट के हिस्सों को भी कवर किया जाएगा। नड्डा ने आगे बताया कि स्वास्थय मंत्रालय के साथ-साथ एनजीओ की भी मदद ली जाएगी ताकि टीकाकरण युक्त भारत बनाया जा सके।
कार्यक्रम के बाद पीएम अपने गांव पहुंचे। मोदी ने सेना के मुखिया रहे जनरल करियप्पा का जिक्र कर कहा कि जब वह अपने गांव गए थे तो उन्होंने कहा था मुझे हर जगह बहुत स्वागत और सम्मान मिला, लाखों सिपाहियों ने मुझे सलाम किया, लेकिन अपने गांव और अपनों के बीच में जो सम्मान होता है उसका आनंद कुछ और ही होता है।
मोदी ने वडनगर के अपने पुराने दोस्तों और जानकारों को याद करते हुए कहा कि आज उनको देखा तो कुछ के दांत नहीं बचे और कुछ लकड़ी लेकर चल रहे हैं। मोदी ने कहा कि उनको अपने गांव आकर नई ऊर्जा मिली है और अब वह देश के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करेंगे।
Gujarat: PM Modi in Bharuch; will lay foundation stone of barrage over Narmada River, flag off Antyodaya Express. pic.twitter.com/oXwHBcvG3p
— ANI (@ANI) October 8, 2017
Gujarat: PM Narendra Modi interacts with students at #Vadnagar's GMERS Medical College. pic.twitter.com/JNUF1hWm60
— ANI (@ANI) October 8, 2017
Gujarat: PM Narendra Modi dedicates #Vadnagar's GMERS Medical College to the nation; Gujarat CM, Dy CM & Union Min JP Nadda also present. pic.twitter.com/M9ySQBIcfZ
— ANI (@ANI) October 8, 2017
पढ़ें: PM मोदी बोले- पहले की सरकार नल लगाने को उपलब्धि बताती थी,अब ऐसा नहीं
Prime Minister Narendra Modi's roadshow underway in his hometown #Vadnagar amid loud cheers by the crowd #Gujarat pic.twitter.com/bshRsAlrgw
— ANI (@ANI) October 8, 2017
शी जिनपिंग से जुड़ा किस्सा सुनाया
मोदी ने कहा कि जब वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को वडनगर लाए थे तो उन्होंने कहा था कि हम दोनों के बीच विशेष नाता है। इसके बाद जब मोदी चीन गए तो शी जिनपिंग उनको अपने गांव लेकर गए और बताया कि चीनी शोधकर्ता हुवांगसन जो वडनगर गए थे वह उनके गांव में भी आए हैं। इसके बाद मोदी ने कहा कि अगर सफाई रखी जाएगी तो बीमारी कम होंगी और इसके लिए ही स्वच्छता अभियान चलाया गया है।
मोदी ने डॉक्टरों को सलाह दी कि महीने में कम से कम एक दिन फ्री में गर्भवती महिला का चेकअप करना चाहिए ताकि गर्भवती मां और बच्चों की मृत्यु-दर में कमी आए। पीएम ने कहा कि जब अटल जी की सरकार थी 15,17,18 साल पहले तब जाकर देश को हेल्थ पॉलिसी मिली थी, उसके बाद ऐसी सरकार आई जिसको विकास से नफरत थी।
मोदी के आने से पहले वडनगर स्टेशन को काफी सजाया गया, स्टेशन की हर तरफ कप-केतली लगाई गई हैं। दूसरे कोने पर कई पेंटिंग और सजावटी चीजें लगी हैं, जिनमें से एक पर यह भी लिखा है कि भारत-चीन युद्ध के दौरान मोदी स्टेशन पर आने वाले भारतीय सैनिकों को चाय और खाना खिलाया करते थे।