फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi chaired high-level meeting to review the preparedness for hot weather at residence PMO Update

PM Modi: पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, गर्मी के मौसम की तैयारियों की समीक्षा की

Mon, 06 Mar 2023 07:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 Mar 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi chaired high-level meeting to review the preparedness for hot weather at residence PMO Update
PM Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर आगामी गर्मियों के मद्देनजर गर्म मौसम की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। पीएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी को मानसून के पूर्वानुमान, रबी फसलों पर प्रभाव, चिकित्सा बुनियादी ढांचे की तैयारी, आपदा प्रबंधन, अस्पतालों में आग से सुरक्षा उपायों और जंगल की आग से निपटने के लिए तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने आईएमडी से दैनिक मौसम पूर्वानुमान इस तरीके से जारी करने को कहा, जिससे उसे आसानी से समझा जा सके। उसे आसानी से लोगों तक पहुंचाया जा सके। बैठक में प्रधानमंत्री को अगले कुछ महीनों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम पूर्वानुमान और सामान्य मानसून की संभावना के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही रबी फसलों पर मौसम के प्रभाव और प्रमुख फसलों की संभावित उपज के बारे में भी बताया गया। बैठक में सिंचाई जल आपूर्ति, चारा और पेयजल की निगरानी के लिए चल रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन

PM Narendra Modi chaired high-level meeting to review the preparedness for hot weather at residence PMO Update
PMO - फोटो : ANI

जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि टीवी समाचार चैनल और एफएम रेडियो दैनिक मौसम के पूर्वानुमान को समझाने के लिए रोजाना कुछ मिनट दे सकते हैं। पीएम मोदी ने सभी अस्पतालों के विस्तृत फायर ऑडिट की आवश्यकता पर बल दिया। उन्हें गर्मी से संबंधित आपदाओं की तैयारी के लिए देशभर में चल रहे विभिन्न प्रयासों और शमन उपायों के बारे में भी अपडेट किया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गर्म मौसम के लिए प्रोटोकॉल और क्या करें-क्या न करें को आसान भाषा में तैयार किया जाना चाहिए। इसके प्रचार के जिंगल्स, फिल्म, पैम्फलेट आदि का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सभी अस्पतालों के आग लगने से बचाव संबंधी उपायों की विस्तृत ऑडिट की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अग्निशमन विभाग की ओर से सभी अस्पतालों में मॉक फायर ड्रिल किया जाना चाहिए।

पीएमओ ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम को प्रतिकूल मौसम की स्थिति में अनाज के भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए तैयार करने के लिए कहा गया। बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव और एनडीएमए के सदस्य सचिव ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed