फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi and President of India could take first dose of Corona vaccine

पहला टीका किसे लगेगा? यह तय होते ही शुरू हो जाएगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान

Mon, 04 Jan 2021 01:02 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 04 Jan 2021 01:02 PM IST
सार

  • 700 जिलों में सफल रहा ड्राई रन, पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को लगेगा मुफ्त टीका
  • बीपीएल और कम आयवर्ग को मिलेगा मुफ्त टीका, जल्द तय हो जाएगी नीति
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कंट्रोल रूम और पीएमओ कर रहा है मॉनिटरिंग
  • तीन डॉलर से लेकर नौ डॉलर तक पड़ेगी टीके की कीमत

विज्ञापन
PM Narendra Modi and President of India could take first dose of Corona vaccine
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्ष वर्धन कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका लगवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी तरफ से प्रस्ताव भी दे दिया है। हालांकि पहला टीका किसे लगेगा यह अभी तय नहीं हुआ है। समझा जा रहा है कि देश की जनता का टीके पर विश्वास मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसे लगवाने पर सहमति दे सकते हैं। मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि पहला टीका लगने के साथ ही देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान आरंभ हो जाएगा। बताते हैं एक सप्ताह के भीतर काफी कुछ तय हो जाने की संभावना है।

विज्ञापन


मंत्रालय की संयुक्त सचिव पद्मजा की व्यस्तता देखते बनती है। पद्मजा के अलावा सुधांशु पंत भी कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखकर मंत्रालय में बने कंट्रोल रूम से जुड़े व्यस्त अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम लगातार इसकी निगरानी कर रही है और केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव इस अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य एजेंडे में लेकर चलकर रहे हैं। इसके लिए मंत्रालय से जुड़े अफसर डा. हर्ष वर्धन की सकारात्मक सोच की काफी चर्चा करते हैं।

विज्ञापन

ड्राई रन का काम पूरा

मंत्रालय के कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े सूत्र का कहना है कि टीकाकरण अभियान को धार देने के लिए राज्य सरकारें सहयोगी भूमिका निभाएंगी। केन्द्र ही इसकी नोडल एजेंसी रहेगा। इसके लिए समन्वय, कोल्ड चैन बनाने, टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आदि की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। टीकाकरण अभियान शुरू करने से पहले केन्द्र सरकार के रणनीतिकार कम से कम 40 करोड़ डोज सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ने पांच करोड़ डोज तैयार होने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र का कहना है कि टीकाकरण अभियान को शुरू करने से पहले बैकअप, टीका लगने के बाद लोगों में संभावित एलर्जी की संभावना, इसके बाद की स्थिति से निबटने की रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्र सरकार इसे लेकर काफी संवेदनशील है और दुनिया की दूसरे नंबर की बड़ी आबादी वाले देश में सबसे कारगर अभियान का रूप देने पर काम कर रही है।

सबको नहीं लगेगा मुफ्त का टीका

केन्द्रीय मंत्री डा. हर्ष वर्धन के कार्यालय से जुड़े सूत्र ने बताया कि पहले सभी को टीका मुफ्त में देने की योजना थी। लेकिन कई संवेदनशील विषयों पर विचार करने के बाद इसमें कुछ संशोधन की सहमति बनी है। निम्न और कम आय वर्ग के लोगों, बीपीएल आदि को यह टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। पहले चरण में तीन करोड़ के करीब स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात लोगों को लगेगा। इन्हें भी मुफ्त में और सबसे पहले कुछ चरणों में लगाया जाएगा। इसके बाद देश के अन्य 27 करोड़ लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने की योजना है। इसमें बुजुर्ग, स्वास्थ्य की गंभीर समस्या झेल रहे लोगों को प्रमुखता दी जाएगी।



हालांकि अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। बताते हैं कि सीरम इंस्टीट्यूट में तैयार हुआ कोविड-19 का टीका लगभग दो यूएस डॉलर प्रति डोज की कीमत में पड़ रहा है। फाइजर का टीका सबसे मंहगा और इसके करीब तीन गुना कीमत का है। किसे कौन सा टीका लगना है यह सब अभी तय होना है। समाज का एक वर्ग (संपन्न) अपने पैसे से टीका लगवाने का पक्षधर है। उसके लिए भी नीति तय होनी है।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे देश के टीकाकरण अभियान की शुरुआत

केन्द्र सरकार के रणनीतिकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद इस अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। संसाधन, अर्थव्यस्था, आबादी और दूर-दराज की स्थिति को देखते हुए भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया में अनोखा होने वाला है। भारत ही दक्षिण एशिया का पहला देश है, जिसने इतने कम समय में सुरक्षित टीका तैयार किया है। सीरम इंस्टीट्यूट के टीके को विश्व स्वास्थ्य संगठन की भी मंजूरी मिली है। इसके अलावा भारत दक्षिण एशिया के अपने पड़ोसी देशों, जैसे नेपाल, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश समेत अन्य को भी टीकाकरण अभियान में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed