फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Address live update in hindi

भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी, लोगों की सेवा करने का आपके पास अवसर

Sat, 04 Jul 2020 06:44 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 04 Jul 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Address live update in hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा के 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। भाजपा की प्रदेश इकाइयों ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने आज कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान किए गए विभिन्न कल्याणकारी कार्यो के बारे में अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने आज सात राज्यों की भाजपा इकाइयों द्वारा लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों को सराहा और कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने किए गए कार्यो का मंडल, राज्य और देश स्तर पर एक बुकलेट तैयार करें। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आग्रह करता हूं कि हम हर मंडल की एक डिजिटल बुकलेट कोरोना के दौरान किए गए पूरे काम को समेटते हुए बनाएं। इसके बाद पूरे जिले और फिर राज्य और फिर देश की एक डिजिटल बुक बने। यह ऐसी चीज है जो भविष्य में प्रेरणा देने वाली है। 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, इस दिन हम इसे लांच करेंगे। उन्होंने कहा कि बुकलेट का अनुवाद तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और मातृभाषा में हो।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि भाजपा के सेवा कार्यक्रमों की इतनी बड़ी व्यापकता, इतनी बड़ी विविधता, इतने बड़े स्केल पर, इतने लंबे समय तक सेवा, मुझे लगता है कि ये मानव इतिहास का सबसे बड़ा सेवा यज्ञ है। पीएम मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि एक ऐसे समय में जब दुनिया में सब अपने आपको बचाने में लगे हों, आप सबने अपनी चिंता छोड़कर खुद को गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया है। ये सेवा का बहुत बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंघ और भाजपा के जन्म का मूलतः उद्देश्य ही यही था कि हमारा देश सुखी कैसे बने, समृद्ध कैसे बने। इसी मूल प्रेरणा के साथ, भारतीयता की प्रेरणा के साथ, सेवा की भावना के साथ हम राजनीति में आए। एक आफत आई तो आपने उस आफत को अवसर में बदल दिया। अवसर ये कि आप ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा कर सकें, ज्यादा से ज्यादा लोगों की तकलीफ कम कर सकें, उन्हें इस मुसीबत से उबार सकें।

राजनीति में सत्ता को सेवा का माध्यम माना

पीएम मोदी ने कहा कि हम लोगों ने राजनीति में सत्ता को सेवा का माध्यम माना। हमने कभी भी सत्ता को अपने लाभ का माध्यम नहीं बनाया। निःस्वार्थ सेवा ही हमारा संकल्प रहा है, हमारे संस्कार रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की नजरों में आप कोरोना काल में काम कर रहे थे, लेकिन मैं अपनी बात करूं तो आप खुद को कसौटी पर कस रहे थे। आप अपने आदर्शों के बीच खुद को तपा रहे थे।

पीएम ने कहा कि जिस पार्टी के इतने सांसद हों, हजारों विधायक हों, फिर भी वो पार्टी और उसका कार्यकर्ता सेवा को प्राथमिकता दे, सेवा को ही अपना जीवन मंत्र माने, भाजपा के कार्यकर्ता के नाते मुझे बहुत गर्व होता है कि हम सब ऐसे संगठन के सदस्य हैं।

पीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में दूसरों के लिए कुछ करने की, सेवा भाव की बहुत बड़ी ताकत है। हमें समाज की इस ताकत को पूजने का कोई अवसर छोड़ना नहीं चाहिए। आपको संतोष होना चाहिए कि समाज ने हम सबको इस काम के लिए चुना है। सेवा करने के लिए ईश्वर ने हमें राह दिखाई है।

पीएम ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने साथ सात एस (S) की शक्ति लेकर आगे बढ़ना चाहिए। 1- सेवाभाव, 2- संतुलन, 3- संयम, 4- समन्वय, 5- सकारात्मकता, 6- सद्भावना, 7- संवाद। इन दिनों इस कोरोना की लड़ाई में भरपूर रूप से इसका प्रभाव दिखाई दिया है।

पीएम मोदी के संबोधन से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति आपका समर्थन और पार्टी के प्रति आपका लगाव ये सर्वविदित है। भारत सरकार की बड़ी जिम्मेदारी प्रधानसेवक के रूप में निभाते हुए पार्टी की हर छोटी बात को भी ध्यान रखना, सहयोग करना, समय-समय पर हम सभी का मार्गदर्शन करना ये हम सभी ने देखा है।

नड्डा ने कही कि वर्ष 2020 के प्रारंभ में जब कोरोना संक्रमण की आहट हुई, तब से लेकर आज तक पीएम मोदी ने जो नेतृत्व प्रदान किया है वो दुनिया को दृष्टि और दिशा देने वाला है। जबकि दुनिया आपके कदमों का बारीकी से अनुसरण कर रही है, भारत आपके नेतृत्व में सुरक्षित रूप से खड़ा है। आपने महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश को सिर्फ मजबूत नहीं किया है, आपने पार्टी को भी प्रेरित किया है।

लॉकडाउन के दौरान राजस्थान भाजपा इकाई द्वारा जनता की मदद के लिए किए गए कार्यों की तारीफ पीएम मोदी ने की। पीएम मोदी ने बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं के कार्यों को भी सराहा और कहा कि इस कोरोना काल में बिहार के लिए चुनौती अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed