फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Narendra Modi address FICCI meeting in Delhi said rumour for bank

2G, CWG और कोल स्कैम से बड़ा था NPA घोटाला, तब क्यों चुप थीं सारी संस्थाएं: पीएम

Wed, 13 Dec 2017 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi address FICCI meeting in Delhi said rumour for bank
फिक्की के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के 90 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल बैंकों के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है कि बैंकों में लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं रहेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एफआरडीआई के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। पीएम ने कहा कि सरकार जमाकर्ताओं के हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए काम कर रही है, लेकिन अफवाह पूरी तरह से विपरीत फैलाई जा रही है। ऐसे अफवाहों को दूर करने के लिए फिक्की जैसे संस्थानों का योगदान महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


AAP : सरकार अब ला रही ऐसा कानून जो साबित होगा बैंक खातों में परमाणु बम
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि हम एक ऐसा सिस्टम बनाने पर काम कर रहे हैं जो न केवल पारदर्शी है, बल्कि संवेदनशील भी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों की जरूरत समझी, जनधन योजना के जरिए लोगों के बैंक खाते खुलवाए। 


पीएम ने कहा कि आजकल जो NPA का हल्ला मच रहा है, यह पहले की सरकार में बैठे अर्थशास्त्रियों की, इस सरकार को दी गई सबसे बड़ी लायबिलिटी है। पीएम ने मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि ये NPA यूपीए सरकार का सबसे बड़ा घोटाला था। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ, 2जी, कोल से भी कहीं बड़ा ये घोटाला था। पीएम ने सवाल पूछते हुए कहा कि जो लोग मौन रहकर सब कुछ देख रहे थे, क्या उन्हें जागने की कोशिश किसी संस्था द्वारा की गई?

अगर पास हो गया संसद में यह बिल तो बैंकों में पैसे रखना कर देंगे बंद, लुट जाएगी सारी जमा-पूंजी

उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में बैठे लोग जानते थे, बैंक जानते थे, उद्योग-जगत भी जानता था और बाजार से जुड़ी संस्थाएं भी जानती थीं कि गलत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जब सरकार में बैठे कुछ लोगों द्वारा बैंकों पर दबाव डालकर कुछ विशेष लोगों को लोन दिलवाया जा रहा था, तब फिक्की जैसी संस्थाएं क्या कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक ऐसा सिस्टम बना, जिससे गरीब लड़ रहा था। छोटी-छोटी चीजों के लिए उसे संघर्ष करना पड़ रहा था। अपनी ही पेंशन, स्कॉलरशिप पाने के लिए यहां-वहां कमिशन देना होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed