{"_id":"571810e04f1c1b61428b4e49","slug":"pm-modi-will-honor-of-collectors-of-various-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न राज्यों के जिलाधिकारियों को आज सम्मानित करेंगे मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विभिन्न राज्यों के जिलाधिकारियों को आज सम्मानित करेंगे मोदी
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 04:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए जिलाधिकारियों का सम्मान करेंगे। इसके अलावा अपने-अपने विभाग में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। पीएम की यह कोशिश ब्यूरोक्रेसी में नया जोश पैदा करने के लिए है।
विज्ञापन
जिन जिलों के डीएम का सम्मान होना है, वहां के जिला मुख्यालयों पर योजना से लाभान्वित लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनता अपने जिलाधिकारी के सम्मान ग्रहण को आसानी से देख सकेगी।
विज्ञापन
इसके लिए पहली बार लाइव वीडियो और टीवी की व्यवस्था की गई है। केंद्र की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए जिनको सम्मान मिलना है, उनमें हिमाचल के हमीरपुर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, चंडीगढ़, असम के नवगांव, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना, मेघालय के पश्चिम जैनतिया, पश्चिम सिक्किम, राजस्थान के चुरू-बीकानेर और दादर एवं नागर हवेली के डीएम शामिल हैं।
विज्ञापन
कुछ जिलों को संयुक्त पुरस्कार मिलना है। सरकार ने प्राथमिक तौर पर 60 से 70 जिलों की सूची बनाई थी, जिसमें से इनका चयन किया गया है।
किसको किसलिए मिलेगा पुरस्कार
आजमगढ़ : जनधन योजना में सबसे आगे
अनंतनाग : विद्यालय में स्वच्छता में अव्वल
हमीरपुर : बने सबसे अधिक मृदा परीक्षण कार्ड
चंडीगढ़ : सफाई में कोई सानी नहीं