{"_id":"641f92b558be73d1790d9803","slug":"pm-modi-will-do-mann-ki-baat-to-fishermen-of-bengal-today-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann ki Baat: आज बंगाल के मछुआरों से मन की बात करेंगे पीएम मोदी, लोगों में खुशी की लहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mann ki Baat: आज बंगाल के मछुआरों से मन की बात करेंगे पीएम मोदी, लोगों में खुशी की लहर
Sun, 26 Mar 2023 06:02 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 26 Mar 2023 06:02 AM IST
सार
कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी देश के 12 राज्यों के लोगों से बातचीत करेंगे। इसमें प. बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी मन की बात
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 100वें मन की बात कार्यक्रम में बंगाल के मछुआरों से बात करेंगे। वह उनका हाल जानेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसको लेकर प. बंगाल के तटीय शहर दीघा के मछुआरों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी देश के 12 राज्यों के लोगों से बातचीत करेंगे। इसमें प. बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले को भी शामिल किया गया है, दीघा इसी के अंतर्गत आता है। यह समुद्र किनारे बसा एक पर्यटन स्थल है। यहां पर बहुत बड़ी संख्या में मछुआरे रहते हैं।
विज्ञापन
आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम 26 फरवरी को प्रसारित हुआ था। इसका पहला शो तीन अक्तूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। 'मन की बात' हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाला एक मासिक संबोधन है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं।
विज्ञापन
यह शो ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क के साथ-साथ आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा। इसका सीधा प्रसारण सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, आकाशवाणी समाचार', डीडी समाचार', पीएमओ और यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा।
हिंदी प्रसारण के बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम का प्रसारण करेगा। पिछले कार्यक्रम में, पीएम ने 'एकता दिवस' विशेष तीन प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा करते हुए कई विषयों पर बात की थी।