फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will be visiting Bali from 14th to 16th November to attend the 17th G-20 summit: MEA

MEA PC: प्रधानमंत्री का बाली दौरा 14 से 16 नवंबर तक, जी-20 सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; नीरव मोदी पर कही ये बात

Thu, 10 Nov 2022 11:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 10 Nov 2022 11:05 PM IST
सार

यूके हाई कोर्ट द्वारा नीरव मोदी के प्रत्यर्पण आदेश पर मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत आर्थिक भगोड़ों के प्रत्यर्पण की पुरजोर कोशिश कर रहा है ताकि उन्हें भारत में अदालत का सामना करना पड़े।

विज्ञापन
PM Modi will be visiting Bali from 14th to 16th November to attend the 17th G-20 summit: MEA
Aridam Bagchi - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14 से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली दौरे पर रहेंगे। यहां खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित जी -20 शिखर सम्मेलन के एजेंडे के हिस्से के रूप में तीन कार्य सत्र आयोजित किए जाएंगे।  

विज्ञापन


माले में आग की घटना में 10 लोगों की मौत, पीड़ितों को दे रहे पूरी मदद
मालदीव के माले में बीती रात एक रिहायशी इमारत में आग लगने की घटना पर प्रवक्ता ने कहा कि मालदीव के अधिकारियों ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। हमारा उच्चायोग प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता दे रहा है। तब तक हम शवों को भारतीय नागरिकों के रूप में पहचानने में सक्षम हैं। मैं यह पुष्टि नहीं करना चाहता कि कितने भारतीय मारे गए हैंय़ प्रारंभिक रिपोर्टों से इमारत में आग लगने का संकेत मिलता है। मालदीव सरकार ने इसकी गहन जांच की घोषणा की है। 
विज्ञापन


इक्वेटोरियल गिनी में भारतीय नाविकों के फंसने की खबर पर बागची ने कहा कि हम कांसुलर मुद्दे से अवगत हैं, हमे लगता है कि 16 भारतीय नाविक वहां फंसे हुए हैं। हम हिरासत में लिए गए नाविकों के संपर्क में हैं और इस मुद्दे के जल्द समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। अभी वे इक्वेटोरियल गिनी में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के फैसले का स्वागत  
यूके हाई कोर्ट द्वारा नीरव मोदी के प्रत्यर्पण आदेश पर मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत आर्थिक भगोड़ों के प्रत्यर्पण की जोरदार कोशिश कर रहा है ताकि उन्हें भारत में न्याय का सामना करना पड़े। हम यूके हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। हम उसे जल्द से जल्द भारत लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक अन्य अदालत को संजय भंडारी को भारत को प्रत्यर्पित करने के पक्ष में फैसला देते हुए देखा है। यह आमतौर पर एक लंबी प्रक्रिया है, लेकिन हम हर संभव प्रयास करना जारी रखेंगे ताकि देश की न्याय प्रणाली का सामना करने के लिए आर्थिक भगोड़े भारत वापस आ सकें। 
 

उप-राष्ट्रपति की कंबोडिया यात्रा 11-13 नवंबर तक
वहीं, विदेश मंत्रालय सचिव (पूर्व) ने कहा कि उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 19वें  आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 11-13 नवंबर तक कंबोडिया का दौरा करेंगे। उप-राष्ट्रपति की कंबोडिया के प्रधानमंत्री और अन्य कंबोडियाई गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी द्विपक्षीय बैठक होगी। उपराष्ट्रपति 12 और 13 नवंबर को नोम पेन्ह में आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति की यह पहली विदेश यात्रा होगी। इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है। 

कतर मामले में भारत करीब से नजर रखे हुए हैः विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि वह कतर प्रशासन द्वारा नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर बहुत करीब से नजर रखे हुए है। ये भारतीय करीब 70 दिनों से हिरासत में हैं। दोहा में हमारा दूतावास स्थानीय अधिकारियों के नियमित संपर्क में है। बागची ने कहा कि भारतीय मिशन हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों को उनसे मिलवाने का भी प्रयास कर रहा है।


इक्वेटोरियल गिनी में नाविकों की हिरासत पर यह कहा
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इक्वेटोरियल गिनी में हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविकों को हर संभव राजनयिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस मामले के जल्द समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जहाज पर अन्य देशों के नागरिक भी थे। हालांकि यह बताने से इंकार कर दिया कि इन नाविकों पर किस तरह के आरोप लगे हैं या किस तरह की कानूनी प्रक्रिया शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed