फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   PM Modi welcomed with Jawa in Ranchi; said- Jharkhand got new blessings of development on this auspicious day

PM Modi: रांची में पीएम मोदी का 'जावा' के साथ स्वागत; बोले- इस शुभ दिन झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला

Sun, 15 Sep 2024 11:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Sep 2024 11:55 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि अब देश की प्राथमिकता देश का गरीब है। अब देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी है। अब देश की प्राथमिकता देश का दलित, वंचित और पिछड़ा समाज है। अब देश की प्राथमिकता महिलाएं हैं, युवा हैं, किसान हैं।

विज्ञापन
PM Modi welcomed with Jawa in Ranchi; said- Jharkhand got new blessings of development on this auspicious day
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के रांची से 660 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की वर्चुअल (डिजिटल या ऑनलाइन) माध्यम से शुरुआत की। पीएम मोदी ने देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की। यह बंडामुंडा-रांची एकल लाइन खंड और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशन के माध्यम से गुजरने वाले राउरकेला-गोमोह मार्ग का हिस्सा है। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने कान पर एक 'जावा' लगा रखा था। इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा खुद उन्होंने लोगों को बताया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज बहुत ही मंगल दिन है। इस समय झारखंड में प्रकृति पूजा के पर्व कर्मा की उमंग है। आज सुबह जब मैं रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा तो एक बहन ने 'करमा' पर्व के प्रतीक 'जावा' से मेरा स्वागत किया। इस पर्व में बहनें अपने भाई की कुशलता की कामना करती हैं। मैं झारखंड के लोगों को 'करमा' पर्व की बधाई देता हूं। आज इस शुभ दिन झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। छह नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, कनेक्टिविटी, यात्रा सुविधाओं में सुधार और इन सब के साथ-साथ झारखंड के हजारों लोगों को पीएम आवास योजा के तहत अपना पक्का घर, मैं झारखंड की जनता जर्नादन को इन सभी विकास कार्यों के लिए बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'देश की प्राथमिकता देश का दलित, वंचित और पिछड़ा समाज'
पीएम मोदी ने कहा कि अब देश की प्राथमिकता देश का गरीब है। अब देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी है। अब देश की प्राथमिकता देश का दलित, वंचित और पिछड़ा समाज है। अब देश की प्राथमिकता महिलाएं हैं, युवा हैं, किसान हैं।

'क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी'
उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से इस पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन ट्रेनों से कारोबारियों, छात्रों को बहुत लाभ होगा। इससे यहां आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी तेज होंगी। 

'पीएम जनमन योजना चलाई जा रही'
पीएम ने कहा कि देशभर के आदिवासी भाई-बहनों के लिए पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से उन जनजातियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है, जो बहुत पिछड़े हैं।

'रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन'
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज झारखंड भी उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 50 से अधिक रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किए जा रहे हैं।


'करमा' पूजा और 'जावा' के बारे में जानिए
'करमा' पूजा झारखंड का एक अहम त्योहार है। सरहुल के बाद 'करमा' झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा प्रकृति पर्व है। करमा पूजा भाद्र मास की एकादशी तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इसकी धूम पांच से सात दिन तक रहती है। यह पर्व प्रकृति की पूजा है, लेकिन इसे भाई-बहन के प्यार के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहनें जावा उठाती हैं और हर ओर 'करमा' के गीत गूंजने लगते हैं। दरअसल, करमा पूजा के ठीक सात दिन पहले महिलाएं  सुबह-सुबह नदी या तालाब जाती हैं। वे अपने साथ बांस की टोकरी में पूजा के सामान लेकर जाती हैं। नदी या तालाब में स्नान करने बाद युवतियां उसी टोकरी में बालू उठाती हैं। फिर इसी बालू में वे गेहूं, मकई ,जौ ,चना, धान आदि की बुआई करती हैं। इस दौरान वे पूजा भी करती हैं। इसे ही जावा उठाना कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed