फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi warns BJP mps for not replying good morning wish in namo app

भाजपा सांसद नहीं देते PM की 'गुड मॉर्निंग' का जवाब, बैठक में जताई नाराजगी

Fri, 29 Dec 2017 03:02 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली 
अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Fri, 29 Dec 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
PM modi warns BJP mps for not replying good morning wish in namo app

लोकसभा चुनाव जीतने के साथ ही अपने सांसदों को टेक्नोसेवी बनाने की कोशिशों में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों परवान चढ़ती नहीं दिखती। सांसद नरेंद्र मोदी एप्प के जरिए पीएम की ओर से दिए गए संदेश का जवाब नहीं देते। बृहस्पतिवार को संसदीय दल की बैठक में खुद पीएम ने इस आशय की जानकारी देते हुए गहरी नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य संदेशों की तो छोड़िये, चार-पांच सांसदों को छोड़ कर कोई उनके गुड मॉर्निंग का भी जवाब नहीं देता। गौरतलब है कि एक एप्प में सरकार की सभी योजनाओं-नीतियों का न सिर्फ जिक्र होता है, बल्कि इसी एप्प के जरिए सांसदों को विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी जाती है। 
विज्ञापन


पढ़ें: BJP की पार्लियामेंट्री मीटिंग में उठा तीन तलाक का मुद्दा, कांग्रेस नहीं करेगी सपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद एक सांसद ने बताया कि इस दौरान पीएम ने तकनीकी के बेहतर इस्तेमाल की सीख देते हुए सांसदों द्वारा बरती जा रही उदासीनता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन सांसदों को गुड मॉर्निंग कहने के अलावा इस एप्प के माध्यम से जरूरी संदेश देते हैं। मगर हालत यह है कि ज्यादातर सांसद इसे पढ़ते तक नहीं। उन्होंने सांसदों से अपने इस व्यवहार में बदलाव लाने की नसीहत दी। 

बैठक में पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को ही लोकसभा में पेश किए गए तीन तलाक से संबंधित बिल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार से जुड़ा यह अहम बिल है। सांसद इस बिल की महत्ता से लोगों के परिचित कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed