फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP parliamentary party meeting parliament winter session pm modi congress 

BJP की पार्लियामेंट्री मीटिंग में उठा तीन तलाक का मुद्दा, कांग्रेस नहीं करेगी सपोर्ट

Thu, 28 Dec 2017 12:07 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
BJP parliamentary party meeting parliament winter session pm modi congress 

विज्ञापन

तीन तलाक मुद्दे पर सरकार तथा पार्टी की लाइन तय करने के लिए भाजपा ने अपने संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की गई।संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से ट्रिपल तलाक बिल को सर्वसम्मति से पास करने की अपील की है।
 

दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और गुलाम नबी आजाद ने संसद भवन के बाहर गांधी प्रतिमा के पास केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के बयान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि हे्गड़े ने संविधान के नाम पर एक टिप्पणी की थी। हालांकि अपने बयान पर मचे बवाल के बाद हेगड़े ने कहा कि देश का संविधान उनके लिए सर्वोच्च है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग पहुंचे। साथ ही यहां कई पार्टियों ने नेता भी शामिल हुए। तीन तलाक को गैरकानूनी बनाने और अपराध की श्रेणी में लाने के लिए केंद्र सरकार गुरुवार को लोकसभा में महिला विवाह अधिकार संरक्षण बिल पेश करेगी। इस विधेयक के कानूनी जामा पहनते ही किसी भी रूप में एक साथ तीन तलाक का सहारा लेने वालों को तीन साल तक की सजा भुगतनी होगी।

   
जहां कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दलों सहित कई पार्टियां इस बिल के खिलाफ एकजुट हो गई हैं, वहीं सरकार ने इसे लैंगिक न्याय, समानता और महिलाओं की गरिमा का मुद्दा बताते हुए विरोध की परवाह न करने का दो टूक संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed