{"_id":"5a6d15f54f1c1b74268b6bdf","slug":"pm-modi-to-visit-a-four-day-trip-to-three-countries-from-9-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"9 फरवरी से तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे पीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
9 फरवरी से तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे पीएम
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Jan 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आगामी 9 फरवरी से फलस्तीन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात देशों की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से आपसी हित के मामलों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री की फलस्तीन की यह पहली, यूएई की दूसरी और ओमान की पहली यात्रा है। फलस्तीन की यात्रा के दौरान मोदी फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री की फलस्तीन की यह पहली, यूएई की दूसरी और ओमान की पहली यात्रा है। फलस्तीन की यात्रा के दौरान मोदी फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
दस आसियान देशों के प्रमुखों ने देखी भारत की ताकत
Pm Modi
देश के 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने कूटनीति के लिहाज से नया अध्याय रचा। इतिहास में पहली बार हुआ जब दस आसियान देशों के प्रमुखों ने एक साथ राजपथ पर परेड देखी। सलामी मंच पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्रूनेई के सुल्तान हाजी हसनल, फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो रोआ डूतरेत, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग, कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन, मलेशिया के पीएम दातो मोहम्मद नजीब बिन तुन, थाईलैंड के पीएम जनरल प्रयुत छान ओ चा, म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सांग सू ची, लाओ पीडीआ के पीएम थोंगलोंन और वियतनाम के पीएम नग्युएन जुआन मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद परेड देखने पहुंचे इन नेताओं की अगवानी की।