फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to skip SAARC summit in Islamabad

सार्क सम्मेलन में नहीं जाएंगे मोदी, तीन देशों का मिला साथ

Wed, 28 Sep 2016 04:28 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to skip SAARC summit in Islamabad
- फोटो : getty

उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान को विश्व समुदाय में अलग-थलग करने की कूटनीतिक कवायद के तहत भारत ने उसे एक और तगड़ा झटका दिया है। भारत ने मंगलवार का साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्लामाबाद में दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन (सार्क) की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

विज्ञापन


भारत की इस पहल में अफगानिस्तान, भूटान और बांग्लादेश का भी साथ मिला, जिन्होंने 9 और 10 नवंबर को होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। सार्क के अध्यक्ष देश नेपाल को संदेश भेज कर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच नवंबर में होने वाली सार्क की 19वीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने भारत के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उसे पड़ोसी देश की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। विदेश मंत्रालय के संदेश में कहा गया है, ‘मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारत इसमें हिस्सा लेने इस्लामाबाद नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान भी नहीं जाएंगे पाक !

PM Modi to skip SAARC summit in Islamabad
फाइल फोटो - फोटो : getty

हालांकि भारत क्षेत्रीय सहयोग, संपर्क बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन महसूस करता है कि इसके लिए आतंक मुक्त माहौल का होना जरूरी है। इस क्षेत्र में बढ़ते आतंकवादी हमलों और एक देश द्वारा आंतरिक मामलों में बढ़ते हस्तक्षेप को देखते हुए सार्क सम्मेलन की सफलता के लिए अनुकूल माहौल नहीं है।’

सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान ने भी पाकिस्तान की मेजबानी वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। सार्क के नियमों के मुताबिक अब यह सम्मेलन रद्द होना तय हो गया है क्योंकि किसी एक राष्ट्र प्रमुख की अनुपस्थिति में सम्मेलन नहीं हो सकता है। विदेश सचिव एस. जयशंकर द्वारा दस दिन के अंदर दूसरी बार पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर सौंपने के ठीक बाद भारत ने सार्क में नहीं जाने का फैसला किया।

इस बीच, इस्लामाबाद में पाकिस्तान ने भारत के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय प्रवक्ता के ट्वीट से इस फैसले की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि हमें इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र और आतंकवादियों की पनाहगाह घोषित करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed