फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to interact with participants of Smart India Hackathon on December 11

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन: प्रतिभागियों से संवाद करेंगे PM मोदी, ग्रैंड फिनाले में 1300 छात्र टीमें हिस्सा लेंगी

Mon, 09 Dec 2024 10:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Dec 2024 10:26 PM IST
सार

Smart India Hackathon: प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का 7वां संस्करण 11 दिसंबर को देशभर के 51 नोडल केंद्रों पर एक साथ शुरू होगा। सॉफ्टवेयर संस्करण 36 घंटे तक बिना रुके चलेगा, जबकि हार्डवेयर संस्करण 11 से 15 दिसंबर तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
PM Modi to interact with participants of Smart India Hackathon on December 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2024 के ग्रैंड फिनाले में युवा नवोन्मेषकों से बातचीत करेंगे। ग्रैंड फिनाले में 1300 से अधिक छात्र टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) का 7वां संस्करण 11 दिसंबर को देशभर के 51 नोडल केंद्रों पर एक साथ शुरू होगा। सॉफ्टवेयर संस्करण 36 घंटे तक बिना रुके चलेगा, जबकि हार्डवेयर संस्करण 11 से 15 दिसंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


पिछले संस्करणों की तरह, छात्र दल मंत्रालयों, विभागों या उद्योगों की ओर से दी गई चुनौतियों पर काम करेंगे या राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों से जुड़े 17 विषयों में से किसी पर नवाचार श्रेणी में अपने विचार पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अहम क्षेत्र हैं, स्वास्थ्य सेवा, आपूर्ति शृंखला और रसद, स्मार्ट प्रौद्योगिकी, विरासत और संस्कृति, स्थिरता, शिक्षा और कौशल विकास, जल, कृषि और खाद्य, उभरती हुई प्रौद्योगिकी और आपदा प्रबंधन। इस वर्ष के संस्करण की कुछ दिलचस्प चुनौतियों में इसरो की ओर से प्रस्तुत 'चंद्रमा पर अंधेरे क्षेत्रों की छवियों को बढ़ाना' शामिल हैं। एसआईएच ने भारत के नवाचार परिदृश्य को गहराई से प्रभावित किया है, छात्रों और पेशेवरों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाया है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed