{"_id":"59bd7dfa4f1c1bac688b4f53","slug":"pm-modi-to-dedicate-narmada-dam-to-nation-on-his-birthday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी का 67वां जन्मदिन आज, देश को समर्पित करेंगे सरदार सरोवर बांध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी का 67वां जन्मदिन आज, देश को समर्पित करेंगे सरदार सरोवर बांध
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Sun, 17 Sep 2017 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 5 अप्रैल 1961 को इस बांध की आधारशिला रखी थी। हालांकि इसे बनने में 56 साल लग गए। यह कार्यक्रम नर्मदा जिले के केवड़िया गांव में होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने शनिवार को अपने ट्वीट में कहा, ‘रविवार को सरदार सरोवर बांध राष्ट्र को समर्पित होगा। इस परियोजना से लाखों किसानों को फायदा होगा और यह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।’
विज्ञापन
पीएम मोदी शनिवार रात अहमदाबाद पहुंच चुके हैं और रविवार सुबह अपनी मां हीराबा से आशीर्वाद लेंगे। साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी पीएम की यह यात्रा महत्वपूर्ण है। एक सप्ताह के भीतर पीएम की यह दूसरी गुजरात यात्रा है। इससे पहले पीएम 14 सितंबर को बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत के लिए जापानी पीएम के साथ यहां मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बांध के समीप ही बन रही सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशालकाय प्रतिमा ‘स्टेचू आफ यूनिटी’ के निर्माण में हुई प्रगति का जायजा भी लेंगे। यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनने जा रही है। पीएम इसके बाद नर्मदा महोत्सव के समापन कार्यक्रम और दाभोई की रैली में भी शामिल होंगे।