फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi to CBI: fight against corruption will intensify, many leaders of Bihar will be on target till 2024

PM Modi to CBI: भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज होगी मोदी सरकार की लड़ाई, 2024 तक बिहार के कई नेता रहेंगे निशाने पर

Tue, 04 Apr 2023 03:40 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:40 PM IST
सार

PM Modi to CBI: दिल्ली में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी की सीबीआई के रडार पर इस समय बिहार चल रहा है। लालू प्रसाद यादव के परिवार के कई सदस्यों, करीबियों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। उसने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पूछताछ में आने के लिए बुलावा भेज रखा है...

विज्ञापन
PM Modi to CBI: fight against corruption will intensify, many leaders of Bihar will be on target till 2024
PM Modi inaugurates Diamond Jubilee Celebrations of Central Bureau of Investigation (CBI) - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में बड़ा रोड़ा होता है भ्रष्टाचार। जब प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह में यह वाक्य बोल रहे थे, तो केंद्रीय सचिवालय के शास्त्री भवन में बैठे एक अफसर की मुस्कान देखने लायक थी। सचिव स्तर के अधिकारी बिहार से हैं और इन्हें भरोसा है कि 2024 के आम चुनाव तक सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय समेत तमाम जांच एजेंसियां अपने काम में काफी तेजी लाएंगी। वह कहते हैं कि इसमें कोई दो राय नहीं कि उत्तर भारत के राज्य खास तौर से भ्रष्टाचार में अपना विकास खो चुके हैं। बड़े पैमाने पर ओवहरहालिंग की अभी भी जरूरत है।

विज्ञापन

कोई भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए

प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की बात ऐसे ही नहीं दोहराई है। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के एक प्रमुख रणनीतिकार नेता ने कहा कि सीबीआई, ईडी को लेकर विरोधी राजनीतिक दल चाहे जो आरोप लगाएं, लेकिन जाकर जनता के बीच में पता कर लीजिए। जब एक भ्रष्टाचार में लिप्त नेता को जांच एजेंसियां न्याय के कटघरे में खड़ा करती हैं, तो जनता मन ही मन ताली बजाती है। सूत्र ने कहा कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को लेकर बड़ा हो हल्ला था। वह भी बड़े-बड़े बयान दे रहे थे। अब जाकर जनता के बीच में पता कीजिए तो सब पता चल जाएगा। इसके सामानांतर कांग्रेस मुख्यालय के नेता कहते हैं कि जांच एजेंसियों को भ्रष्टाचार में केवल विपक्ष के ही नेता क्यों मिल रहे हैं? जयराम रमेश कहते हैं कि भ्रष्टाचार के प्रति सरकार इतनी प्रतिबद्ध है तो उसे अपने खिलाफ विपक्ष द्वारा उठाए गए मामलों की पारदर्शिता से जांच करा लेनी चाहिए।

विज्ञापन

अभी तो सुई बिहार की तरफ घूमी है? क्या उपमुख्यमंत्री घिरेंगे?

दिल्ली में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी की सीबीआई के रडार पर इस समय बिहार चल रहा है। लालू प्रसाद यादव के परिवार के कई सदस्यों, करीबियों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। उसने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पूछताछ में आने के लिए बुलावा भेज रखा है। बताते हैं तेजस्वी यादव ने पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देकर समय मांगा था। उनकी पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया है। इसके बाद अगले महीने तक उन्हें जांच एजेंसी फिर उपस्थित होने के लिए कह सकती है। प्रधानमंत्री के एक वक्तव्य का भी मंतव्य निकाला जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिनके खिलाफ एक्शन लेने जा रहे हैं, वह बड़े ताकतवर लोग हैं। लेकिन आपको (जांच एजेंसी) कहीं भी रुकने, हिचकने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PM Modi: राहुल की सजा के बीच पीएम मोदी का इशारा, भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए, सीबीआई को रुकने की जरूरत नहीं

तेजस्वी यादव को लेकर जब भी चर्चा कीजिए तो एक केंद्रीय मंत्री साफ कहते हैं कि लालू प्रसाद के परिवार का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, रवि शंकर प्रसाद, नित्यानंद राय जैसे नेताओं को पूरी उम्मीद है कि 2024 में बिहार में भाजपा अच्छा नतीजा लाएगी। 2025 में भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी। माना जा रहा है कि गृह मंत्री शाह इसी के ईर्द-गिद राजनीति का खाका तैयार कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में लगातार बिहार के कई दर्जन जिलों में सक्रिय रहे संघ के पदाधिकारी का कहना है कि बिहार में इस बार बदलाव की बयार बहेगी।

सीबीआई, ईडी केवल विपक्ष के नेताओं पर क्यों केस कर रही है?

कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई और ईडी के कामकाज को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जांच एजेंसिया केवल विपक्ष के नेताओं पर क्यों केस कर रही हैं? राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रधानमंत्री और भ्रष्टाचार की इस कार्रवाई तथा विपक्ष के नेताओं को निशाने पर लेने को लेकर सवाल उठाया है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी सरकार को आईना दिखाया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह हों या तृणमूल की नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सभी ने विपक्ष के नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई को सत्ताधारी दल के राजनीतिक एजेंडे से जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed