फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi signal amid Rahul gandhi appeal, corrupt should not be spared, CBI does not need to stop

PM Modi: राहुल की सजा के बीच पीएम मोदी का इशारा, भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए, सीबीआई को रुकने की जरूरत नहीं

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
PM Modi: प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पहले की सरकारों में भ्रष्टाचारियों ने देश का खजाना लूटने का एक तरीका बना रखा था। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों के साथ-साथ, करप्शन को बढ़ावा देने वाले कारणों पर भी चोट की है...
loader
PM Modi signal amid Rahul gandhi appeal, corrupt should not be spared, CBI does not need to stop
PM Modi inaugurates Diamond Jubilee Celebrations of Central Bureau of Investigation (CBI) - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सोमवार को सूरत पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी दो साल की सजा के खिलाफ सूरत की अदालत में याचिका दायर कर सकते हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार की मुहिम धीमी नहीं पड़ेगी। मोदी ने सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह/चिंतन शिविर के उद्घाटन पर कहा, सीबीआई को रुकने या हिचकने की जरूरत नहीं है, कोई भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में देश आपके साथ है, कानून आपके साथ है और संविधान आपके साथ है। पहले भ्रष्टाचार की होड़ लगती थी और आरोपी निश्चिंत रहते थे। तब का सिस्टम उनके साथ खड़ा था। नतीजा, लोग फैसला लेने से डरने लगे। अब देश में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार हो रहा है।

सीबीआई जांच की मांग के लिए आंदोलन

पीएम मोदी ने सीबीआई की सराहना करते हुए कहा, जब किसी को लगता है कि ये केस तो असाध्य है, उस स्थिति में मामला सीबीआई को देने की बात होती है। सीबीआई जांच की मांग के लिए आंदोलन होता है। जन साधारण का ऐसा भरोसा जीतना, सीबीआई के लिए गौरव की बात है। आज न्याय के, इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में सीबीआई हर व्यक्ति की जुबान पर है। सीबीआई ने अपने काम और कौशल से आमजन का विश्वास जीता है।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Case Live: सूरत पहुंचे राहुल-प्रियंका, समर्थन में तीन राज्यों के CM भी मौजूद, BJP ने साधा निशाना

राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी सूरत पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कांग्रेसी सीएम भी सूरत में मौजूद हैं। पहले मानहानि मामले में राहुल गांधी को सजा और उसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म होना, इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संसद में कांग्रेस पार्टी को विपक्ष का भी खूब साथ मिल रहा है। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होती है तो दोनों पक्षों की तरफ से हंगामा होने लगता है। नतीजा, संसद की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाता है।

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर अप्रत्यक्ष तौर से कांग्रेस पर वार किया है। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है। इसी भ्रष्टाचार के कारण, गरीबों से उनका हक छीना जाता है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पहले की सरकारों में भ्रष्टाचारियों ने देश का खजाना लूटने का एक तरीका बना रखा था। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों के साथ-साथ, करप्शन को बढ़ावा देने वाले कारणों पर भी चोट की है। उन्होंने सीबीआई के अफसरों, विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के डीजीपी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कहा, देश में आज भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है। आपको किसी भी तरह से थमना नहीं है।

फोन पर मिलते थे लोन

पहले की सरकारों में नौकरी, रक्षा क्षेत्र व यूरिया जैसे अनेक घोटाले हुए थे। हमने 2014 से पहले का बैंकिंग वाला दौर भी देखा है। ये वो दौर था, जब दिल्ली में प्रभावशाली राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के फोन पर हजारों करोड़ रुपये के लोन मिला करते थे। इसके चलते देश की अर्थव्यवस्था का आधार, यानी बैंकिंग सिस्टम ही बर्बाद हो गया। पीएम ने कहा, गत वर्षों में हमने बैंकिंग सेक्टर को मुश्किलों से बाहर निकाला है।

यह भी पढ़ें: PM Modi: सीबीआई पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, विपक्ष पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, साल 2014 के बाद हमारा पहला दायित्व, व्यवस्था में भरोसे को फिर से कायम करने का रहा है। हमारी सरकार ने काले धन को लेकर, बेनामी संपत्ति को लेकर मिशन मोड में एक्शन शुरू किया। जहां भ्रष्टाचार होता है, वहां युवाओं को उचित अवसर नहीं मिलते। वहां सिर्फ एक विशेष इको-सिस्टम ही फलता-फूलता है। भ्रष्टाचार प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। यहीं से भाई-भतीजावाद, परिवारवाद को बल मिलता है। जब भाई-भतीजावाद और परिवारवाद बढ़ता है, तो समाज का, राष्ट्र का सामर्थ्य कम होता है। जब राष्ट्र का सामर्थ्य कम होता है तो विकास प्रभावित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed