PM Speech Highlights: तमिलनाडु में पीएम ने जयललिता को क्यों याद किया? DMK की सियासत और दीपम विवाद पर भी बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिगुल फूंका। उन्होंने तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को भी याद किया। पीएम ने कई अन्य मुद्दों पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन नीत डीएमके सरकार को आड़े-हाथ भी लिया। आइए पीएम मोदी के संबोधन की दस बड़ी बातों को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। कुछ हफ्ते पहले आज एनडीए की चुनावी जनसभा हुई। इससे राज्य का सियासी माहौल गरम होने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेंगलपट्टू में आयोजित इस सभा में चुनावी बिगुल फूंकते हुए सत्तारूढ़ पार्टी- डीएमके की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपनी बातों में तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के योगदानों को भी याद किया।
प्रधानमंत्री बोले- तमिलनाडु बदलाव को तैयार, बनेगी डबल इंजन सरकार
पीएम मोदी ने किसानों और मछुआरों के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) पर परिवारवाद (नेपोटिज्म) और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने राज्य की संस्कृति से जुड़े थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाए जाने वाले कार्तिगई दीपम को लेकर हो रहे विवाद पर भी टिप्पणी की। भगवान मुरुगन के मंदिर से जुड़े इस मुद्दे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके सरकार ने इस मामले में वोटबैंक की राजनीति की। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु अब बदलाव और विकास के लिए तैयार है और एनडीए की डबल इंजन सरकार राज्य में सत्ता में आने वाली है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को याद किया, क्या बोले पीएम मोदी?
चेंगलपट्टू जिले के मदुरंथकम में आयोजित एनडीए की इस चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को भी याद किया। AIADMK नेता और छह बार मुख्यमंत्री रहीं जयललिता के लिए 'सेल्वी' विशेषण का इस्तेमाल कर पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में अपराधों पर नकेल कसी गई।
DMK के कार्यकाल पर सवाल, एनडीए का समर्थन करने की अपील
डीएमके सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के कार्यकाल में राज्य की महिलाएं असुरक्षित हैं। आधी आबादी कई अन्य समस्याओं का सामना भी कर रही है। पीएम मोदी ने एनडीए का समर्थन करने का आह्वान करते हुए कहा, पिछले 11 वर्षों में एनडीए की केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं।
ये भी पढ़ें:- PM Modi Chennai Rally: पीएम ने तमिलनाडु में भी फूंका सियासी बिगुल, CM स्टालिन-DMK सरकार के भ्रष्टाचार पर बरसे
किसानों और मछुआरों के कल्याण के लिए उठाए गए कदम
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राज्य में किए गए आर्थिक निवेश, आधुनिक अवसंरचना, और किसानों व मछुआरों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि अब तमिलनाडु को भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त कर, विकास की नई राह पर चलाना जरूरी है।
तमिलनाडु में पीएम मोदी के संबोधन की दस बड़ी बातें
- जयललिता को याद किया: पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके शासनकाल में तमिलनाडु में अपराध पर नियंत्रण रखा गया। खास बात ये कि प्रधानमंत्री ने 'सेल्वी' भी कहा। बता दें कि तमिल संस्कृति में सेल्वी खास हस्तियों के साथ जोड़ा जाता है। सेल्वी का अर्थ- धन की प्रतीक या सुखी बेटी होता है। बाल विवाह जैसी कुप्रथा का शिकार बनी लड़की जब संघर्ष के बाद अपनी बदौलत खुद की पहचान कायम करती है तो ऐसी हस्ती के लिए सेल्वी विशेषण का इस्तेमाल किया जाता है। इस शब्द का एक रिश्ता तमिल भाषा में बनी डॉक्यूमेंट्री, तमिल टीवी शो के अलावा तमिल लोकगायिका तंजाई सेल्वी से भी है।
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: प्रधानमंत्री ने कहा, मौजूदा सरकार के कार्यकाल में राज्य की महिलाएं असुरक्षित हैं। आधी आबादी कई अन्य समस्याओं का भी सामना कर रही है।
- डीएमके सरकार पर हमला: पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके की सरकार भ्रष्टाचार, माफिया और क्राइम (CMC) को बढ़ावा दे रही है।
- कार्तिगई दीपम विवाद: बीते कई हफ्ते से थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाए जाने वाले कार्तिगई दीपम का मामला सुर्खियों में है। यहां तक कि इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई हो चुकी है। इस मामले में आदेश पारित करने वाले मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जी स्वामिनाथन के खिलाफ महाभियोग की तैयारियां भी की गईं। लोकआस्था से जुड़े इस अत्यंत संवेदनशील मुद्दे पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया भी आज की रैली में आई। उन्होंने कहा, हमारे नेताओं ने श्रद्धालुओं के अधिकार का समर्थन किया, डीएमके ने वोट बैंक की राजनीति करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
- तमिलनाडु के विकास का विजन: पीएम ने बताया कि एनडीए सरकार ने पिछले 11 साल में तमिलनाडु के लिए अभूतपूर्व विकास कार्य किए, जिसमें अवसंरचना, रेलवे, किसानों और मछुआरों के लिए योजनाएं शामिल हैं।
- किसानों और मछुआरों को समर्थन: पीएम मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं से राज्य के किसान और मछुआरे मजबूत हुए हैं।
- रेलवे और अवसंरचना सुधार: उन्होंने बताया कि NDA सरकार तमिलनाडु के लिए रेलवे बजट में सात गुना अधिक राशि दे रही है और वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
- जनता बदलाव के मूड में: पीएम ने कहा कि तमिलनाडु की जनता अब बदलाव चाहती है और भ्रष्टाचार और कुशासन को हटाना चाहती है।
- चुनावी रणनीति का संकेत: पीएम मोदी ने दावा किया कि BJP-NDA की डबल इंजन सरकार बनने पर राज्य में तेज विकास होगा।
- सांस्कृतिक गौरव का संदेश: उन्होंने तमिलनाडु की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य का विकास पूरे भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उक्त बातों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की जनता को विकास और किसान-किस्मत सुधार की दिशा में किए गए कामों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की सबसे बड़ी ताकत इसके किसान और मछुआरे हैं, और एनडीए केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से कृषि और मत्स्य क्षेत्र में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। मोदी ने बताया कि किसानों के लिए बैंक खाते खोलने, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के तहत अब तक लगभग 4 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों तक पहुंचाए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में चढ़ा सियासी पारा, पीएम की मौजूदगी में AIADMK का दावा- 210 सीटें जीतेगा एनडीए
तमिलनाडु में एनडीए सरकार तय
पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा-एनडीए की डबल इंजन सरकार का गठन होना पक्का है। डीएमके सरकार का लोकतंत्र और जवाबदेही से कोई लेना-देना नहीं; यह केवल एक परिवार के लिए काम करती है। यहां का बच्चा भी जानता है कि वहां कितना भ्रष्टाचार हो रहा है और पैसा किसकी जेब में जा रहा है।
अन्य वीडियो