फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi swipe at Opposition, India asking corruption, dynasty, appeasement to quit India

BJP'S Quit India: पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, देश भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टीकरण को 'भारत छोड़ने' को कह रहा

Wed, 09 Aug 2023 10:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Aug 2023 10:15 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए 'भारत छोड़ो आंदोलन' को याद करते हुए कहा कि भारत अब भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है।

विज्ञापन
PM Modi swipe at Opposition, India asking corruption, dynasty, appeasement to quit India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

विस्तार

भारत छोड़ो आंदोलन के 81 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक महाअभियान शुरू करने जा रही है। 21 दिनों तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत संसद में लगी गांधी जी की प्रतिमा से आज किया जाएगा। गौरतलब है कि नौ अगस्त, 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आज इसके 81 साल पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए 'भारत छोड़ो आंदोलन' को याद करते हुए कहा कि भारत अब भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर परोक्ष रूप से ऐसे समय में निशाना साधा है जब सत्तारूढ़ भाजपा बुधवार को इसी तर्ज पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन


पार्टी के सांसदों के साथ बैठक करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के खिलाफ वे सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाएं। भाजपा के इस नए अभियान का समापन 29 या 30 अगस्त कर्तव्य पथ पर किया जाएगा। पार्टी द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री 16 अगस्त को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की भी शुरुआत करेंगे। पीएम ने इसी अभियान का प्रचार सोशल मीडिया पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक ट्वीट में कहा, भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। वंशवाद भारत छोड़ो। तुष्टिकरण भारत छोड़ो। मोदी ने बार-बार विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है और लोगों से उनसे दूर रहने का आह्वान किया।
 

पीएम मोदी ने कहा, आज हमारे सामने विकसित भारत के निर्माण का स्वप्न और संकल्प है। इसके सामने कुछ बुराइयां रोड़ा बनी हुई हैं। इसलिए भारत आज एक स्वर में कह रहा है, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। वंशवाद भारत छोड़ो। तुष्टिकरण भारत छोड़ो। भारत में समाईं ये बुराइयां देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है, बहुत बड़ी चुनौती है। मुझे विश्वास है हम सभी अपने प्रयास से इन बुराइयों को खत्म करेंगे, परास्त करेंगे और फिर भारत की विजय होगी, देश की विजय होगी, हर देशवासी की विजय होगी।

 


भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा। इस ट्वीट में एक कार्टून दिखाया गया है जिसमें राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी से कह रहे हैं, 'मॉम हमारे पास तो पब्लिक है'। साथ ही कार्टून में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण का बैनर लिए पब्लिक को दिखाया गया है।

 


विपक्षी गठबंधन पर पीएम का हमला
हाल ही में पीएम मोदी ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया था। इस आयोजन में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने विपक्ष पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने कहा था कि पूरा देश महात्मा गांधी द्वारा किए गए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ से प्रेरित है और भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण छोड़ने का आह्वान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed