{"_id":"6763e49735295facef0e4bf9","slug":"pm-modi-spoke-to-bjp-mps-who-were-injured-during-the-protest-in-the-parliament-complex-news-in-hindi-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों की धक्कामुक्की: पीएम मोदी ने घायल मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी से बात की, फोन कर सेहत का अपडेट लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सांसदों की धक्कामुक्की: पीएम मोदी ने घायल मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी से बात की, फोन कर सेहत का अपडेट लिया
Thu, 19 Dec 2024 02:47 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:47 PM IST
सार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मारपीट करने के लिए बीच में घुसे थे। उनका व्यवहार मानो गुंडे जैसा था।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सांसद प्रताप सारंगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद भवन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए भाजपा के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से फोन पर बात की। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने दोनों सांसदों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बता दें कि बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान से संबंधित मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों ने संसद भवन के परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर धक्का देने का लगाया आरोप
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी मारपीट करने के लिए बीच में घुसे थे। उनका व्यवहार मानो गुंडे जैसा था, यह देश गुंडे को बर्दाश्त नहीं करेगा।" उन्होंने हमारे एक बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर गिरा दिया। उन्होंने बताया कि प्रताप सारंगी को बाईं कनपटी पर चोट आई है।
मीडिया से बात करते हुए बालासोर से भाजपा सदस्य 69 वर्षीय प्रताप सारंगी ने कहा, "राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मुझ पर गिर गए और मैं घायल हो गया।" इस घटना के बाद सारंगी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रियों ने की सारंगी-राजपूत से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रह्लाद जोशी ने भी प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से मुलाकात की और उनका हालचार पूछा। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि रक्तस्राव को रोकने के लिए सारंगी को टांके लगाए गए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "सारंगी को लगी चोटों की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संसद शारीरिक शक्ति दिखाने की जगह नहीं है। यह कुश्ती करने का अखाड़ा नहीं है।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें और अन्य विपक्षी नेताओं को संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की। जहां एक तरफ विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी का विरोध कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच संसद भवन के मकर द्वार के पास सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक-दूसरे के सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन