पीएम मोदी ने योग अभ्यास के कुछ और वीडियो शेयर किए, बोले- तनाव में हो सकती है मददगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है। प्रधानमंत्री खुद भी दो बार इस वजह से देश को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने घर पर रहते हुए किए जा सकने वाले योगासन की जानकारी देने वाला एक वीडियो भी जारी किया था। मंगलवार को उन्होंने योग का एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि, यह शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है।
ट्विटर पर ‘योग निद्रा’ का वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में एक-दो बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं। उन्होंने कहा कि इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, साथ ही यह तनाव और चिंता को कम भी करता है।
जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास करता हूं।
ये शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है, साथ ही तनाव और चिंता को कम करता है। इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिन्दी में 1-1 वीडियो साझा कर रहा हूं। https://t.co/K8RvVMW76Kविज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2020
प्रधानमंत्री ने कहा कि इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिंदी में एक-एक वीडियो साझा कर रहा हूं। गौरतलब है कि रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं और अपनी फिटनेस का कैसे ख्याल रखते हैं?
इस दौरान प्रधानमंत्री ने योग का जिक्र करते हुए कहा था कि वे न तो फिटनेस विशेषज्ञ हैं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ हैं, लेकिन योग का अभ्यास कई वर्षों से उनके जीवन का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने कहा था कि कुछ योग आसनों से मुझे बहुत फायदा हुआ। संभव है कि लॉकडाउन के दौरान इनसे आपको भी कुछ मदद मिल जाए।