{"_id":"654ecbce854b4f9e770233f3","slug":"pm-modi-says-every-house-in-the-country-is-shining-with-welfare-schemes-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali: पीएम मोदी बोले- कल्याणकारी योजनाओं से जगमगा रहा देश का हर घर, दिवाली की खुशियों को देख जताया संतोष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Diwali: पीएम मोदी बोले- कल्याणकारी योजनाओं से जगमगा रहा देश का हर घर, दिवाली की खुशियों को देख जताया संतोष
Sat, 11 Nov 2023 06:03 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sat, 11 Nov 2023 06:03 AM IST
सार
बायोकॉन चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ की पोस्ट के जवाब में मोदी ने लिखा, आइए इस दिवाली को 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत से रोशन करें। यह उद्यमियों की रचनात्मकता और अथक भावना के कारण हम वोकल फॉर लोकल हो सकते हैं और भारत की प्रगति को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
Pm Modi in Durg
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपोत्सव के आगाज पर सोशल मीडिया पर लिखा कि आज देश का हर घर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जगमगा रहा है। दिवाली के मौके पर वोकल फॉर लोकल मुहिम को अपनाने और हर घर में रोशनी के पर्व की खुशियों को देख मोदी ने संतोष जताया। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें यह दिखाया गया कि कैसे इन योजनाओं से घरों में खुशहाली आई।
मायगॉवइंडिया पर ‘हर योजना है उपहार, देश मना रहा त्योहार’ पोस्ट में दिखाया गया कि कैसे उज्ज्वला योजना से घर की महिलाओं की रसोई से धुआं बाहर गया और रौनक आई। अब ये महिलाएं घर पर त्योहारों की मिठाई बिना किसी मुश्किल बनाती हैं। कैसे मुद्रा योजना की मदद से छोटे-छोटे कारोबार साकार हुए और घर के मुखिया अपने परिवार की खुशहाली सुनिश्चित कर पाए। यही नहीं, आयुष्मान भारत जैसी योजना से स्वास्थ्य की चिंताएं दूर हुईं और लोगों को मुफ्त इलाज का वरदान मिला। यूपीआई की देन से सिर्फ एक टच से शगुन अपने शुभचिंतकों के खातों में पहुंचा और कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खातों में पहुंचने से उनके चेहरे पर मुस्कान खिली। वीडियो में यह भी दिखाया गया कि कैसे एक आईडिया स्टार्टअप का रूप लेता है और सैकड़ों लोगों को रोजगार देता है। वीडियो में दिखाया गया कि इन कल्याणकारी योजनाओं और वोकल पर लोकल मुहिम से लोगों की दिवाली में रौनक आई।
आत्मनिर्भर भारत को मजबूती दे यह त्योहार
बायोकॉन चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ की पोस्ट के जवाब में मोदी ने लिखा, आइए इस दिवाली को 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत से रोशन करें। यह उद्यमियों की रचनात्मकता और अथक भावना के कारण हम वोकल फॉर लोकल हो सकते हैं और भारत की प्रगति को आगे बढ़ा सकते हैं। ईश्वर करे यह त्योहार आत्मनिर्भर भारत को मजबूती दे!
विज्ञापन
नमो एप पर सेल्फी साझा करें
मोदी ने कहा, स्थानीय उत्पाद खरीदने क हमारे छोटे से प्रयास से लघु और सीमांत घरेलू उद्योगों का समर्थन किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से नमो ऐप पर स्वदेशी उत्पादों के साथ सेल्फी साझा करने और यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने का भी आग्रह किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को ‘रामराज्य’ की आधारशिला बताया था। योगी की टिप्पणी केंद्र व राज्य की कल्याण योजनाओं के संयुक्त प्रयास और सहयोग के महत्व को रेखांकित करती हैं।