फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said When action is taken against the corrupts some people will be angry But action will not stop

पीएम मोदी की दो टूक: 'जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, तो कुछ लोग नाराज होंगे ही; पर एक्शन रुकेगा नहीं'

Tue, 28 Mar 2023 10:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 Mar 2023 10:19 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि जब भाजपा आती है, तब भ्रष्टाचार भागता है। PMLA की तहत कांग्रेस की सरकार (2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
PM Modi said When action is taken against the corrupts some people will be angry But action will not stop
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का भी उद्घाटन किया। पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाने और कोर्ट के फैसलों को ही कटघरे में खड़ा करने के लिए विपक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भाजपा आती है, तब भ्रष्टाचार भागता है। PMLA की तहत कांग्रेस की सरकार (2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है। जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है। जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है, तो कोर्ट पर सवाल उठाया जाता है। कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सात दशक में पहली बार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। जब हम इतना करेंगे तो कुछ लोग परेशान होंगे और नाराज होंगे लेकिन उनके (विपक्ष) झूठे आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भाजपा मुख्यालय का विस्तार: पीएम मोदी बोले- दो लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 303 तक पहुंचा, पढ़ें बड़ी बातें

PM Modi said When action is taken against the corrupts some people will be angry But action will not stop
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है। उसके बाद जो चुनाव हुआ, उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। हम हताश नहीं हुए, हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया, तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक.. पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय राजनीतिक दल है। कर्नाटक में हमारी पार्टी नंबर वन है। परिवारवादी राजनीतिक दलों के बीच भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो युवाओं को अवसर देता है। हमें भारत की महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है, बल्कि भाजपा भारत की सबसे भविष्यवादी पार्टी है। हमारा एक ही लक्ष्य है- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना। BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है। BJP एक व्यवस्था है, BJP एक विचार है, BJP एक संगठन है, BJP एक आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।

PM Modi said When action is taken against the corrupts some people will be angry But action will not stop
BJP - फोटो : Social Media

पीएम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण किया। दरअसल, राजधानी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा का तीन-मंजिला मुख्यालय स्थित है। इसका उद्घाटन 18 फरवरी 2018 को प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। इससे पहले पार्टी का केंद्रीय कार्यालय अशोक रोड पर स्थित था। 2019 में भाजपा को अपने केंद्रीय कार्यालय के लिए अतिरिक्त दो एकड़ जमीन मिली थी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने इसके लिए नियमों में बदलाव किया था और प्लॉट के लिए भूमि-उपयोग परिवर्तन को अधिसूचित किया गया था। इसी दो एकड़ जमीन पर भाजपा मुख्यालय को विस्तार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed