{"_id":"62f6c83a63019d12d52da5d3","slug":"pm-modi-said-india-is-home-to-more-than-60-percent-of-the-population-of-asian-elephants","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Elephant Day : पीएम मोदी बोले- भारत एशियाई हाथियों की 60 फीसदी से अधिक आबादी का आवास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
World Elephant Day : पीएम मोदी बोले- भारत एशियाई हाथियों की 60 फीसदी से अधिक आबादी का आवास
Sat, 13 Aug 2022 03:08 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 Aug 2022 03:08 AM IST
सार
World Elephant Day : हाथियों की 2017 में हुई गणना के अनुसार देश में हाथियों की कुल संख्या 29,964 है। एक अनुमान के मुताबिक दुनिया भर में हाथी की 50 से 60 हजार आबादी है।
विज्ञापन
विश्व हाथी दिवस
- फोटो : Pixabay
विस्तार
World Elephant Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विश्व हाथी दिवस’ पर कहा कि भारत में एशियाई हाथियों की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी रहती है और पिछले आठ सालों में हाथी अभयारण्यों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने हाथी के संरक्षण में लगे लोगों की सराहना की और उनके संरक्षण के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
पीएम ने एक ट्वीट में कहा, विश्व हाथी दिवस पर हाथियों के संरक्षण की प्रतिबद्धता को दोहराता हूं। उन्होंने कहा, हाथियों के संरक्षण की सफलता को भारत में मानव और पशुओं के बीच टकराव को कम करने और पर्यावरणीय चेतना को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय समुदायों और उनके पारंपरिक ज्ञान के मिश्रण से किए जा रहे वृहद प्रयासों के नजरिए से अवश्य देखा जाना चाहिए। हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश में अभी तक 32 हाथी अभ्यारण्य थे, जिसमें आज से एक और हाथी अभयारण्य अगस्तय मलाय हाथी अभयारण तमिलनाडु को जोड़ा गया है। यहां करीब 12 सौ वर्ग किलोमीटर में हाथी अब निर्बाध विचरण कर सकेंगे। हर साल दुनिया में 12 अगस्त को ‘विश्व हाथी दिवस’ मनाया जाता है।
विज्ञापन
इसका मकसद हाथी संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना और जंगली व पालतू हाथियों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन की जानकारी को साझा करना है। हाथियों की 2017 में हुई गणना के अनुसार देश में हाथियों की कुल संख्या 29,964 है। एक अनुमान के मुताबिक दुनिया भर में हाथी की 50 से 60 हजार आबादी है।
संसाधनों के लिए स्पर्धा के कारण मानव-हाथी संघर्ष बढ़े: यादव
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि संसाधनों के लिए स्पर्धा बढ़ने के कारण मानव-हाथी संघर्ष बढ़ रहा है तथा हर साल हाथियों के हमलों में करीब 500 लोगों की मौत हो रही है जबकि प्रतिक्रिया की कार्रवाई में लगभग 100 हाथी भी मारे गए हैं। कें द्रीय मंत्री ने केरल के पेरियार राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत हाथी संरक्षण के मामले में एक प्रमुख देश के तौर पर उभरा है और मानव-हाथी संघर्ष को संभालना सरकार की प्राथमिकता में है।
उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने हाथियों के हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि को दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। यादव ने कहा, दीर्घकालीन समाधान के लिए हम देश के हाथी कॉरीडोर की समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित पक्षों के साथ मिलकर 50 प्रतिशित काम को पूरा कर चुके हैं।