फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said- Be prepared for the best technology and big changes

बेहतरीन तकनीक और बड़े बदलाव को तैयार रहें नौकरशाह: PM मोदी

Sat, 21 Apr 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
PM Modi said- Be prepared for the best technology and big changes

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नौकरशाहों का काम सिर्फ देश चलाना नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाना और नई सोच के साथ बड़े बदलाव भी लाना है। प्रधानमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के एक कार्यक्रम में नौकरशाहों से सरकारी नीतियां लागू करने के लिए सर्वश्रेष्ठ तकनीक अपनाने की अपील करते हुए यह बात कही। 

विज्ञापन


'नीतियां लागू करने के लिए जन हितों को प्राथमिकता जरूरी'

उन्होंने दो दिवसीय समारोह के समापन दिवस पर कहा कि आजादी से पहले प्रशासन का उद्देश्य अंग्रेजों को सुरक्षित रखना था, लेकिन आज इसे आम आदमी को राहत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मिली हुई है। उन्होंने सरकारी नीतियां लागू करने के लिए रणनीतिक सोच की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसे नवाचार और तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए, जो उनकी अतिरिक्त ताकत बन सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन भागीदारी भारत जैसे देश की सफलता का मूलमंत्र है। नीतियों या नए कानून बनाने के दौरान जनता के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे पहले उन्होंने दो पुस्तकों का भी विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट सेवा के लिए कुछ अधिकारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन हमेशा जरूरी रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed