फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said aviation summit India will become a global aviation gateway, with more than 400 airports by 2047

PM Modi: 'भारत बनेगा ग्लोबल हवाई गेटवे, 2047 तक 400 से अधिक एयरपोर्ट', विमानन शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

Wed, 28 Jan 2026 06:46 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 28 Jan 2026 06:46 PM IST
सार

विमानन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र ने पिछले दशक में ऐतिहासिक विकास देखा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत में 400 से अधिक हवाई अड्डे होंगे। देश ग्लोबल साउथ और दुनिया के बीच अहम हवाई गेटवे बनेगा। निवेशकों के लिए विमानन में बड़े अवसर हैं।

विज्ञापन
PM Modi said aviation summit India will become a global aviation gateway, with more than 400 airports by 2047
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Modi Youtube

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमानन शिखर सम्मेलन में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में निवेश का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय विमानन क्षेत्र ने ऐतिहासिक रूप से बदलाव और विकास देखा है। उन्होंने बताया कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया के प्रमुख विमानन केंद्रों में शामिल होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में 2047 तक भारत में 400 से अधिक हवाई अड्डे होंगे। यह संख्या न सिर्फ यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और व्यापार को भी मजबूती देगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत अब सिर्फ घरेलू यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्लोबल साउथ और दुनिया के बाकी हिस्सों के बीच एक बड़ा हवाई गेटवे बन रहा है। इसका मतलब है कि भारत अंतरराष्ट्रीय विमानन क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन

निवेशकों और विमानन की ओर ध्यान देने पर जोर
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने निवेशकों और विमानन से जुड़े उत्पादक कंपनियों को भी अवसर की ओर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि देश के विमानन क्षेत्र में निवेश और निर्माण के लिए बहुत बड़े मौके हैं। पीएम मोदी ने यह भी जोर दिया कि भारत को विमानन क्षेत्र में खुद पर निर्भर रहने की दिशा में काम करना होगा और अन्य देशों पर निर्भरता कम करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ajit Pawar Plane Crash: वायुसेना की तैनाती से AAIB जांच तक, विमान हादसे के बाद क्या-क्या हुआ? जानें सबकुछ

पीएम मोदी ने भारतीय ऊर्जा कंपनियों के प्रमुखों से की बातचीत
इसके साथ ही पीएम मोदी ने बुधवार को भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) 2026 के दौरान दुनिया और भारत की बड़ी ऊर्जा कंपनियों के सीईओ और शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उद्योग जगत ने भारत की आर्थिक वृद्धि और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर भरोसा जताया और अपनी मौजूदगी बढ़ाने में रुचि दिखाई। पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह की राउंडटेबल बैठकें उद्योग और सरकार के बीच सीधे संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बन गई हैं। इससे नीति सुधार, क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान और निवेश आकर्षण को बढ़ाने में मदद मिलती है।

 

उन्होंने बताया कि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और वैश्विक ऊर्जा मांग और आपूर्ति में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के बड़े अवसरों की जानकारी दी, जिसमें खोज और उत्पादन में लगभग 100 अरब डॉलर, कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) में 30 अरब डॉलर और गैस-आधारित इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल एकीकरण और समुद्री उद्योग शामिल हैं।



ये भी पढ़ें:- 'किसी के निधन पर घटिया राजनीति करना दुखद': ममता बनर्जी पर भड़के फडणवीस, बोले- ओछी राजनीति कर रहीं बंगाल की CM

पीएम मोदी ने नवाचार पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में अनिश्चितता के साथ-साथ बड़े अवसर भी हैं। उन्होंने नवाचार, सहयोग और गहरे साझेदारी की आवश्यकता पर जोर दिया और भारत को पूरे ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में भरोसेमंद साझेदार के रूप में तैयार बताया।

गौरतलब है कि इस उच्चस्तरीय बैठक में टोटलएनर्जीज, बीपी, विटोल, एचडी हुंडई, एकर, लैंज़ाटेक, वेदांता, इंटरनेशनल एनर्जी फोरम, ट्रैफिगुरा, रीन्यू, एमओएल जैसी कंपनियों के 27 सीईओ और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्य मंत्री सुरेश गोपी और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed