फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Replaces Mahatma Gandhi Photo in Khadi gramodyog calendar

खादी ग्रामोद्योग का कैलेंडर: गांधी का चरखा अब पीएम मोदी के हाथ

Thu, 12 Jan 2017 09:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Replaces Mahatma Gandhi Photo in Khadi gramodyog calendar

खादी ग्रामोद्योग हर साल अपना कैलेंडर जारी करता है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जो किसी के गले नहीं उतर रहा है। इस बार खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर में से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर नदारद है और उनकी जगह पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर कैलेंडर में चस्पा है। तस्वीर में पीएम मोदी चरखा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले गांधी जी कैलेंडर में चरखा चलाते हुए दिखाई देते थे। कैलेंडर में पीएम की तस्वीर देखते ही खादी ग्रामोद्योग आयोग के ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी भौचक रह गए।  

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक इस बारे में पूछे जाने पर आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि ऐसा पहली दफा नहीं है, जब कैलेंडर की तस्वीर को बदला गया हो। सक्सेना ने कहा कि ऐसा पहली भी होता रहा है। सक्सेना के मुताबिक पूरा खादी उद्योग ही गांधी जी के दर्शन, विचारों और आदर्शों पर आधारित है। वह खादी ग्रामोद्योग की आत्मा हैं। उन्हें नजरअंदाज किए जाने का सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन


सक्सेना ने पीएम मोदी की तस्वीर छापे जाने पर दलील दी कि पीएम खादी के सबसे बड़े ब्रैंड एंबेसडर है। वे लंबे समय से खादी पहनते आ रहे हैं और उन्होंने देश ही नहीं विदेशों से भी लोगों को खादी पहनने के लिए आकर्षित किया है। पीएम मोदी के सपने 'मेक इन इंडिया' के तहत खादी ग्रामोद्योग देश के गावों को आत्मनिर्भर बनाने और स्किल डिवेलपमेंट के जरिए युवाओं को रोजगार देने प्रयास में जुटा है। खादी को बुनने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी मार्केटिंग को भी और बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के कुछ कर्मचारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि ऐसा किए जाने से वे दुखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed