फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi reached MP for fifth time in five months Why Bundelkhand is important for BJP Updates

MP: पांच महीने में पांचवी बार एमपी पहुंचे PM मोदी; क्यों BJP के लिए बुंदेलखंड अहम? 2018 में थी कांटे की टक्कर

Sat, 12 Aug 2023 02:21 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार
पीएम नरेंद्र मोदी का पिछले पांच महीने में मध्यप्रदेश में यह पांचवां कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की 54 सीटों पर साधने की कोशिश कर रही है। इनमें 35 सीटें अनुसूचित जाति बाकी 19 सीट सामान्य हैं। एमपी में करीब 16 प्रतिशत से ज्यादा दलित वोटर हैं। उज्जैन-इंदौर के अलावा सागर ही ऐसा जिला है, जहां 5 लाख से अधिक दलित वोटर हैं।
loader
PM Modi reached MP for fifth time in five months Why Bundelkhand is important for BJP Updates
MP Election 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर दौरे पर पहुंचे। पीएम यहां संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास स्मारक स्थल पर भूमि पूजन करने के अलावा 4000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क क्षेत्र की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। आगामी चुनाव विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम का यह दौरा अहम माना जा रहा है। भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की 54 सीटों पर साधने की कोशिश कर रही है। इनमें 35 से सीटें अनुसूचित जाति बाकि 19 सीट सामान्य है। लेकिन इस सीटों पर दलित वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। एमपी में करीब 16 प्रतिशत से दलित वोटर हैं।



भाजपा के लिए मध्य प्रदेश की अहमियत इसी बात से लगाई जा सकती है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर अन्य केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी का पिछले पांच महीने में प्रदेश में यह 5 वां कार्यक्रम है। राज्य 18 साल से सत्ता पर भाजपा काबिज है। लगातार चार बार से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री है। हालांकि 2018 के चुनाव में भाजपा चुनाव से बाहर हो गई थी। लेकिन, 15 महीने बाद यानी मार्च 2020 में सत्ता का उलटफेर हुआ और बीजेपी की तरफ से शिवराज सिंह फिर सीएम बन गए। भाजपा के सत्ता के बाहर होने के पीछे दलित और आदिवासी वोटर था। जैसे ही इन समुदाय का झुकाव कांग्रेस की तरफ हुआ। भाजपा सत्ता से बाहर हो गई है। ऐसे में अब भाजपा इन समुदाय को फिर से साधने में जुटी है। इसलिए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंच रहे हैं।


पिछले विधानसभा चुनाव में एससी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला था। भाजपा को 18 जबकि कांग्रेस को 17 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन 2013 के चुनाव की तुलना में कांग्रेस के हाथ 13 सीटें ज्यादा आई थीं। भाजपा को 10 सीटों का नुकसान हुआ था। इसी वजह से 2018 में कांग्रेस की सरकार बन गई। भाजपा को 2020 में एक और झटका डबरा सीट पर लगा। यहां की सिंधिया समर्थक विधायक इमरती देवी को पार्टी में शामिल करते हुए  ने उपचुनाव में उतारा था, पर दलित वोटरों ने इमरती की बजाय कांग्रेस प्रत्याशी का साथ दिया।

इसलिए तय किया है पीएम का कार्यक्रम
शनिवार को पीएम का मुख्य कार्यक्रम सागर में संत रविदास के भव्य स्मारक का भूमिपूजन करना है। सागर बुदेखंड का सेंटर पॉइंट माना जाता है। दलित बहुल इलाके बुंदेलखंड में कुल 26 सीटे है। यहां सबसे अधिक दलित वोटर्स है। उज्जैन-इंदौर के अलावा सागर ही ऐसा जिला है, जहां 5 लाख से अधिक दलित वोटर हैं। बीजेपी ने 2018 के चुनावों में बुंदेलखंड क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था। इस इलाके के छह जिले सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह और पन्ना में 26 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बुंदेलखंड में 15 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली थीं एक-एक सीट समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के खाते में आई थी। सागर जिले में आठ सीटें हैं। 2018 में बीजेपी ने छह और कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं थीं।

समरसता यात्रा का होगा समापन
पीएम मोदी सागर में 1580 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली दो सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 2475 करोड़ से अधिक की लागत वाली बीना-कोटा रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे। ये रेलवे लाइन प्रदेश के गुना, अशोकनगर और सागर से होकर राजस्थान के कोटा और बारां जिलों को जोड़ेगी। 100 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास स्मारक का शिलान्यास करेंगे। वे सबसे पहले दोपहर में रविदास स्मारक स्थल पर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद धाना में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

आज समरसता यात्रा का समापन
भाजपा ने संत शिरोमणि श्री रविदास स्मारक निर्माण समरसता यात्रा भी पांच स्थानों सिंगरौली, बालाघाट, श्योपुर, धार और नीमच से निकाली थी। पांचों यात्रों का रूट इस तरह से निर्धारित किया गया था कि प्रदेश की सभी 230 सीटें कवर हो जाएं। इन यात्राओं का समापन बड़तूमा में आज होगा। यहीं पर संत रविदास का भव्य स्मारक और मंदिर का निर्माण होना है। यात्रा के दौरान 53 हजार गांवों से मिट्टी, 315 नदियों का जल भी एकत्र कर लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed