फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pm modi post budget webinar pm vishwakarma kaushal samman said make them part of value chain system

PM Modi: कारीगरों को देश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाएगी सरकार, जानिए क्या है पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान?

Sat, 11 Mar 2023 11:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Mar 2023 11:34 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद हमारे कारीगरों को सरकार से जिस मदद की आवश्यकता थी, वो उन्हें नहीं मिल पाई। यही वजह रही कि आज कई लोग अपना पुश्तैनी और पारंपरिक व्यवसाय छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
pm modi post budget webinar pm vishwakarma kaushal samman said make them part of value chain system
प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान पर बजट के बाद आयोजित हुई वेबिनार में शिरकत की। प्रधानमंत्री मोदी इस वेबिनार से वर्चुअल तरीके से जुड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजट के प्रावधानों को जल्द से जल्द लागू करने और उस पर लोगों के विचार जानने के लिए हमारी सरकार ने बजट के बाद इस तरह की वेबिनार का आयोजन शुरू किया है। आज  का ये वेबिनार भारत के करोड़ों लोगों के हुनर और कौशल को समर्पित है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बीते कुछ सालों में हमने स्किल इंडिया मिशन और कौशल विकास केंद्रों के जरिए करोड़ो युवाओं के स्किल्स में सुधार किया है और उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया कराए हैं। आजादी के बाद हमारे कारीगरों को सरकार से जिस मदद की आवश्यकता थी, वो उन्हें नहीं मिल पाई। यही वजह रही कि आज कई लोग अपना पुश्तैनी और पारंपरिक व्यवसाय छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इस वर्ग को ऐसे ही अपने हाल पर नहीं छोड़ सकते। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, गर्मी के मौसम की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान ऐसे ही कारीगरों और कलाकारों के लिए शुरू किया गया है। इस सम्मान का उद्देश्य उनके हुनर को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे समाज में कारीगरों की क्या अहमियत है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांवों में भले ही डॉक्टर ना हो लेकिन पारिवारिक सुनार जरूर होते हैं। हमारे गांवों और शहरों में विभिन्न कारीगर हैं जो अपने हाथ के कौशल से औजार का उपयोग करते हुए जीवन बसर करते हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का फोकस ऐसे ही समुदाय की तरफ है। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य में गांव के सभी वर्गों के विकास का विजन था ना कि सिर्फ खेती और किसानों का। हर विश्वकर्मा साथी को आसानी से लोन मिले, उनका कौशल बढ़े। यह सुनिश्चित किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की परंपरा को संरक्षित करना और उनका विकास करना है। हमारी सरकार उन्हें वैल्यू चेन सिस्टम का हिस्सा बनाने की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए उन्हें औजार और तकनीक द्वारा मदद दी जाएगी। कारीगरों को देश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ घरेलू बाजार नहीं बल्कि वैश्विक बाजार भी है। 

बता दें कि पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार देश के कारीगरों और शिल्पकारों को वित्तीय सहायता देने का काम करेगी। इस योजना का लाभ पारंपरिक कारीगरों जैसे लोहार, बढ़ई, सोनार, कुम्हार और मूर्तिकारों को मिलेगा। सरकार आसान दरों पर लोन की सुविधा देगी और साथ ही सरकार इन कारीगरों के स्किल सुधारने में भी मदद करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed