बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: PM मोदी ने शिंजो अबे का किया शुक्रिया, कहा- जापान जैसा दोस्त नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद- मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव आज रख दी गई है। भूमि पूजन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के सहयोग के लिए शिंजो अबे का शुक्रिया अदा किया। अपने भाषण में उन्होंने जापान को भारत का सबसे बड़ा मित्र बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी रेल आधे-अधूरे सपनों और संबंधों के सहारे आगे नहीं बढ़ सकती है।
उन्होंने कहा कि आज हमने वर्षों पुराने सपने को पूरा करने की ओर एक कदम बढ़ा लिया है। इस भूमि पूजन के अवसर पर मैं आप लोगों को बधाई देता हूं। तेज गति, तेज टेक्नोलॉजी के माध्यम से तेज परिणाम आने वाला है। जो रोजगार भी लाएगा और सुरक्षा भी, ये प्रोजेक्ट ईको फ्रेंडली भी होगा।
पढें: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेनः समुद्र के नीचे दौड़ेगी 7 किलोमीटर, दो घंटे में पूरी होगी 508KM दूरी
पीएम मोदी ने कहा, "आज जापान ने भारत के साथ अपनी दोस्ती निभाई है। इस प्रोजेक्ट का श्रेय शिंजो अबे को जाता है, जिन्होंने यह निश्चित किया कि इस प्रोजेक्ट में कोई कमी न आए। अगर हम पुरानी सभ्यता पर नजर डाले तो देखेंगे की लोग नदी किनारे रहते थे। इसके बाद सड़के विकास का माध्यम बनी, जहां शहर बसने लगे।"
उन्होंने कहा कि किसी भी देश के निर्माण के लिए ट्रांसपोर्ट अत्यंत महत्तवपूर्ण है। ट्रांसपोर्ट देश में कनेक्टिविटी का काम करता है। अमेरिका में रेलवे आने के बाद उसका विकास तेजी से हुआ। बुलेट ट्रेन आने से पहले जापान का हाल कैसा था, लेकिन इसने देश की तस्वीर बदल दी। ये ट्रेन न सिर्फ आर्थिक बल्कि कई अन्य बदलाव भी किए। समय के साथ छोटे-छोटे प्रयास किए गए हैं, लेकिन अब तेजी से बढ़े का समय है।
जापान जैसा दोस्त नहीं, खुलकर की भारत की मदद
पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी जो पिछले सौ साल में नहीं बढ़ी व कुछ सालों में बदल गई है। इस ट्रेन के माध्यम से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।उन्होंने लोन देने के लिए जापान का शुक्रिया अदा किया।
"बिना ब्याज का लोन, वो भी 50 सालों के लिए"
पीएम ने कहा, 'कुछ भी खरीदने से पहले हम एक-एक पैसे का हिसाब करते हैं। लोन लेने से पहले कई बार सोचते हैं, लेकिन कोई ऐसा मित्र होगा जो बिना ब्याज के ही लोन दे, वो भी 50 सालों के लिए। जापान ने सिर्फ 0.1 फीसदी की दर से 88 करोड़ रुपये का लोन 50 सालों के लिए दिया।'
'इसके लिए मैं जापान का आभार व्यक्त करता हूं, जो इस प्रोजेक्ट के लिए आर्थिक मदद मुहैया करा रहा है। इस ट्रेन से मुंबई जाना हवाई सफर से भी आसान होगा। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। दोनों शहरों का बीच की दूरी एक सिंगल कॉर्डिडोर में सिमट जाएगी।'
टेक्नोलॉजी का लाभ तभी, जब वो सभी के लिए हो
उन्होंने कहा कि इससे देश का विकास भी होगा और नई रफ्तार भी मिलेगी। मैं मानता हूं कि टेक्नोलॉजी का लाभ तभी है जब वो सभी के लिए हो। देश के सामान्य नागरिक को भी नई टेक्नोलॉजी का लाभ मिलना चाहिए। रेलवे का पूरा नेटवर्क नए स्तर पर जाएगा।
हमारे उद्योगों को भी विश्व स्तर के उपकरण बनाने होगे। यह प्रोजेक्ट कई अवसर लेकर आ रहा है। न्यू इंडिया का सपना है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नए इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो सके। इस मौके पर पीएम मोदी ने जीएसटी, उड़ान योजना का भी जिक्र किया।
उन्हेंने बताया कि भारतीय रेलवे को और मजबूत किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट भारत के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है।