{"_id":"623c796a26b3ce368414ceb5","slug":"pm-modi-meets-specially-abled-painter-calls-him-source-of-inspiration-delegation-of-sikh-intellectuals-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की मुलाकात: आयुष कुंडल से मिलने के बाद बोले- यह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण, सिख बुद्धिजीवियों से भी मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की मुलाकात: आयुष कुंडल से मिलने के बाद बोले- यह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण, सिख बुद्धिजीवियों से भी मिले
Thu, 24 Mar 2022 11:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:10 PM IST
सार
आयुष खरगोन से 80 किमी दूर बड़वाह नगर के रहने वाले हैं। वह उम्र संबंधी विकारों के चलते पैरों पर खड़ा नहीं हो सकते हैं। उसके हाथ भी काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के बड़वाह में निवासी आयुष कुंडल और सिख बुद्धिजीवियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। पीएम ने ट्वीट किया, आयुष कुंडल से मिलना मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। उसने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया, वो हर किसी को प्रेरित करने वाला है। अनवरत प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए मैं उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर रहा हूं।
विज्ञापन
दरअसल, आयुष खरगोन से 80 किमी दूर बड़वाह नगर के रहने वाले हैं। वह उम्र संबंधी विकारों के चलते पैरों पर खड़ा नहीं हो सकते हैं। उसके हाथ भी काम नहीं करते हैं। वो बोल भी नहीं पाते हैं। इतनी शारीरिक कमियां होने के बाद भी अपने पैरों से पेंटिंग बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन