फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi meets Murli Manohar Joshi on his birthday extends greeting

Murli Manohar Joshi Birthday: मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे पीएम मोदी, जन्मदिन की दी बधाई

Thu, 06 Jan 2022 01:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
PM Modi meets Murli Manohar Joshi on his birthday extends greeting
मुरली मनोहर जोशी से मिले पीएम मोदी। - फोटो : Twitter@narendramodi

पंजाब से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, "डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी से मिले और उन्हें जन्मदिन के विशेष अवसर पर बधाई दी। मुझे कई वर्षों तक जोशी जी के साथ काम करने का सम्मान मिला है। मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत कुछ सीखा है।"

विज्ञापन

 


इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह ट्वीट कर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने लिखा, "डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाइयां। अपनी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए उनका व्यापक सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ताओं को तैयार करने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’



मुरली मनोहर जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह वर्तमान में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म 5 जनवरी 1934 को नैनीताल में हुआ था। वह 1991 से 93 के बीच पार्टी के अध्यक्ष और कानपुर से सांसद रहे। वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के प्रोफेसर भी रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को भी जन्मदिन की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सबसे शक्तिशाली क्षेत्रीय शासकों में गिना जाता है और वह देश की एक प्रमुख विपक्षी नेता हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed