फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi Live in Man ki baat

मन की बातः प्रधानमंत्री ने की कैशलेस सोसायटी की वकालत

Sun, 27 Nov 2016 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Nov 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi Live in Man ki baat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में 26वीं बार एक बार फिर देश की जनता को संबोधित किया। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम उनके महत्वाकांक्षी नोटबंदी के कदम के बाद आ रहा था ऐसे में देशभर की निगाहें इस पर टिकी थी।

विज्ञापन


आगे आप पढ़िए प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का पल पल का अपडेट-

-प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात के समापन पर हरिवंश राय बच्चन को उनके जन्मदिन पर याद किया
-उनकी कविता 'स्वच्छ तन स्वच्छ मन स्वस्‍थ भारत, मेरा परिचय' पढ़ते हुए अमिताभ बच्चन का भी आभार जताया जो स्वच्छता अभियान से जुड़े हैं
-देश के लोगों से अपील है कि वो डिजिटल माध्यम की ओर बढ़ें
-अंत में उन्होंने कहा....जी.... जी.. जी मैं दोबारा कहता हूं मुझे आपकी मदद चाहिए
- मेरी युवाओं से भी अपील है कि वो डिजिटल इंडिया की दिशा में सरकार के कदम से कदम मिलाकर चलें
-अपने घरवालों को वो भी वो इस दिशा में प्रोत्साहित करें
-आप एक काम करिए आज से ही संकल्‍प लीजिए अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन खर्च करने की जितनी टेक्नोलॉजी हों सबको इस्तेमाल करें
-रोज कम से कम दस लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्‍शन के बारे में बताइए
-आजकल मोबाइल फोन भी ई बटुए का काम करता है, इसलिए इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें
-कैशलेस सोसायटी की दिशा में बढ़ने के लिए हमने तमाम ऑनलाइन चार्जेज खत्‍म कर दिए हैं
-देश को आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने का वक्त आ गया है
-मुझे पता है कि लोगों को मेरा फैसला पसंद आया है
-मैं छोटे दुकानदारों से अपील करता हूं कि वो भी अपने यहां कैशलेस ट्रांजेक्‍शन को बढ़ावा दें। अपने यहां उन्हें ट्रांजेक्‍शन मशीनें रखनी चाहिएं, उन्हें अपने मोबाइल में नई ऐप डाउनलोड करनी चाहिएं
विज्ञापन

-मैं उन लोगों से अपील करता हूं कि वो देश के बदलाव में साक्षी बनेंगे और खुद के विकास की राह प्रशस्त करें
-देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के इस अभियान का नेतृत्व आपको करना है

फैसला लेते वक्त इन कठिनाइयों का अंदाजा था लेकिन इसे लेना जरूरी था

Pm Modi Live in Man ki baat
-हम नहीं चाहते कि आम लोगों को कोई दिक्‍कत हो इसलिए उन्हें राहत देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं 
-नोटबंदी से पहले 47 नगर निकायों में सालभर में मात्र 3-4 हजार करोड़ का टैक्स आता लेकिन निर्णय के बाद एक सप्ताह में 13 हजार करोड़ का टैक्स मिला
-इस पैसे से नगर पालिकाओं को विकास कार्य करने में मदद मिलेगी
-किसानों की भी इस समय तारीफ करनी चाहिए जो तमाम मुश्किलों को झेलने के बाद भी देश हित में डट कर खड़ा है
-खास बात ये है कि इस बार निर्णय के बाद गेंहू की बुआई भी बढ़ी है
-बैंककर्मी ने अस्पताल जाकर बीमार व्यक्ति को नोट दिए, ये सराहनीय कदम है, इस जज्बे को सलाम करना चाहिए
-दूसरों के खाते में कुछ लोग पैसे डालकर अपने पैसे बचाने में जुटे हैं उनको यह कदम भारी पड़ सकता है
-बुराइयां इतनी हैं कि कुछ लोगों की बुराई की आदत जाती नहीं हैं
-कुछ लोग नोटबंदी के इस मुश्किल दौर में भी लोगों की मदद कर रहे हैं उनकी तारीफ करना चाहिए
-मैं चुनाव के दौरान चाय पर चर्चा करता था ये नहीं पता था कि चाय से शादी हो सकती है, 17 नवंबर को सूरत में एक ऐसी ही शादी हुई जिसमें मेहमानों को सिर्फ चाय भी पिलाई गई
​-फैसला लेते वक्त इन कठिनाइयों का अंदाजा था लेकिन इसे लेना जरूरी था, जल्द ही इन कठिनाइयों से देश निकलकर रहेगा
-हमें उन लोगों की सराहना करनी चाहिए जो तमाम कठिनाइयों के बीच लोगों की मदद कर रहे हैं, वो चाहे बैंक कर्मी हों या पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी
-नोटबंदी के फैसला थोड़ा कड़ा है लेकिन देशहित में जरूरी था
-50 दिन के बाद हम इसमें राहत पाएंगे, 70 साल से जो बीमारी झेल रहे थे उसके इलाज में थोड़ा समय तो लगेगा
-हर वर्ष की बात मैं जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए चीन से मिलती भारत की सरहद पर गया था
-वहां जवानों की स्थिति पर खूब चर्चा हुई, इससे मुझे एहसास हुआ कि हमें त्यौहारों के अवसर पर जवानों को याद करना चाहिए
-दीवाली पर उनके साथ रहकर लगा जैसे मैं अपने घर में ही हूं
-कश्मीर यात्रा के दौरान कई गांवों के सरपंच हमसे मिले और हालात पर चर्चा की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed