फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi in Bihar Today, Pm Narendra Modi To Dedicate To The Nation Three Key Petroleum Projects to Bihar

पीएम मोदी आज बिहार को देंगे चुनावी सौगात, तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Sun, 13 Sep 2020 05:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Sep 2020 05:22 AM IST
सार

  • इन परियोजनाओं के अंतर्गत दो एलपीजी बॉटलिंग प्लांट भी होगी शामिल
  • मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज और सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
Pm Modi in Bihar Today, Pm Narendra Modi To Dedicate To The Nation Three Key Petroleum Projects to Bihar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार को चुनावी तोहफे के तौर पर तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस परियोजना में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन का दुर्गापुर बांका खंड सहित दो एलपीजी बॉटलिंग प्लांट शामिल हैं। पीएम ने इन पाइपलाइन का शिलान्यास 17 फरवरी 2019 को किया था।

विज्ञापन


राज्य के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) द्वारा निर्मित 193 किलोमीटर लंबी दुर्गापुर-बांका पाइपलाइन खंड को भी राष्ट्र को सौंपा जाएगा। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना को देश को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रधानमंत्री बांका स्थित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। इंडियन ऑयल का यह एलपीजी बॉटलिंग प्लांट बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह परियोजना लगभग 131.75 करोड़ की लागत से तैयार हुई है। इसके शुरू होने से बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही झारखंड के गोड्डा, देवघर, दुमका, साहिबगंज और पाकुर के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। इस प्लांट की क्षमता 40 हजार सिलिंडर प्रतिदिन की होगी। चंपारण के हरसिद्धि में स्थित बॉटलिंग प्लांट को 136.4 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।


इसे भी 13 सितंबर को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इसकी नींव 10 अप्रैल 2018 को रखी गई थी। इस बॉटलिंग प्लांट से पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज और सीतामढ़ी जिलों के लोगों को लाभ पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed