फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi got emotional when content creator Keerthika Govindasamy touch his feet video on social media

Video: कंटेंट क्रिएटर ने पैर छुए तो भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, बेटियों को लेकर कही ऐसी बात, खूब हो रही तारीफ

Fri, 08 Mar 2024 01:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Mar 2024 01:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि कंटेंट ऐसा होना चाहिए, जो समाज में बदलाव लेकर आए और लोगों को प्रेरित करे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने लाल किले से बेटियों के अपमान का विषय उठाया था। मैं कंटेंट क्रिएटर्स से पूछता हूं कि इस संदेश को समाज में कैसे पहुंचाया जाए। 

विज्ञापन
pm modi got emotional when content creator Keerthika Govindasamy touch his feet video on social media
कीर्तिका गोविंदासामी को अवार्ड देते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपी

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत मंडपम सभागार में नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड्स कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित किया। इस दौरान ऐसा भी पल आया, जब पीएम मोदी भावुक हो गए। दरअसल जब पीएम मोदी देश के कंटेंट क्रिएटर्स को अवार्ड देकर सम्मानित कर रहे थे तो इसी दौरान बेस्ट स्टोरीटेलर कैटेगरी में कीर्तिका गोविंदासामी को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जब कीर्तिका गोविंदासामी अवार्ड लेने मंच पर पहुंची तो उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहा, लेकिन पीएम मोदी ने सम्मानस्वरूप उन्हें मना कर दिया और खुद गोविंदासामी को नमन करने लगे। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में पैर छूने की परंपरा बन गई है। संस्कृति और कला जगत में पैर छूने के अलग मायने होते हैं, लेकिन मैं इससे बहुत असहज होता हूं और खासकर तब जब कोई बेटी....। ये कहते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए और उनकी आवाज भर आई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इसके लिए पीएम मोदी की तारीफ भी की। महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए पीएम मोदी द्वारा दर्शाए गए इस सम्मान की हर कोई तारीफ कर रहा है और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। भाजपा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंटेंट क्रिएटर्स से पीएम मोदी ने की ये अपील
कार्यक्रम में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स ने भी सरकार को प्रेरित किया है और उन्होंने कुछ अलग सोचने की जो हिम्मत दिखाई है, उसके कारण पूरा देश इनकी तरफ आशा से देख रहा है। आपका कंटेंट भारत में काफी असर पैदा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कंटेंट ऐसा होना चाहिए, जो समाज में बदलाव लेकर आए और लोगों को प्रेरित करे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने लाल किले से बेटियों के अपमान का विषय उठाया था। मैं कंटेंट क्रिएटर्स से पूछता हूं कि इस संदेश को समाज में कैसे पहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री ने मेंटल हेल्थ पर काम करने की जरूरत बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed