फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi Chennai Hyderabad Visit Today Know Latest News in Hindi, big attack on Pariwarwaadi parties

Pm Modi in Hyderabad: अंधविश्वास को लेकर पीएम का केसीआर पर निशाना, बोले- मुझे विज्ञान पर भरोसा, संत योगी आदित्यनाथ को भी

Thu, 26 May 2022 02:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 26 May 2022 02:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद की वजह से देश के युवाओं को, देश की प्रतिभाओं को राजनीति में आने का अवसर भी नहीं मिलता। परिवारवाद उनके हर सपनों को कुचलता है, उनके लिए हर दरवाजा बंद करता है।

विज्ञापन
Pm Modi Chennai Hyderabad Visit Today Know Latest News in Hindi, big attack on Pariwarwaadi parties
pm modi in hyderabad rally - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित रैली में परिवारवाद और केसीआर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीएम के. चंद्रशेखर राव के अंधविश्वास को लेकर तंज किया और कहा कि मुझे विज्ञान पर भरोसा है, इसी तरह यूपी के संत सीएम योगी आदित्यनाथ को भी है। 

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि परिवारवादी दल एक राजनीतिक समस्या ही नहीं बल्कि लोकतंत्र और देश के युवाओं के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इशारों में तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि जहां जहां परिवारवादी पार्टियां हटी हैं, वहां वहां विकास के रास्ते भी खुले हैं। परिवारवाद के खिलाफ अब इस अभियान को आगे बढ़ने की जिम्मेदारी तेलंगाना के मेरे भाइयों-बहनों की है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोग देख रहे हैं कि जब एक परिवार को समर्पित पार्टियां जब सत्ता में आती हैं, तो कैसे उस परिवार के सदस्य भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा चेहरा बन जाते हैं। तेलंगाना के लोग देख रहे हैं कि परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपना विकास करती हैं, अपने परिवार के लोगों की तिजोरियां भरती है।
विज्ञापन


परिवारवाद के लिए नहीं चला था तेलंगाना आंदोलन
पीएम ने कहा कि दशकों तक चले तेलंगाना आंदोलन में हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया था। ये बलिदान तेलंगाना के भविष्य़ के लिए था। ये बलिदान, तेलंगाना की आन-बान-शान के लिए था। तेलंगाना आंदोलन इसलिए नहीं चला था कि कोई एक परिवार तेलंगाना के विकास के सपनों को लगातार कुचलता रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद की वजह से देश के युवाओं को, देश की प्रतिभाओं को राजनीति में आने का अवसर भी नहीं मिलता। परिवारवाद उनके हर सपनों को कुचलता है, उनके लिए हर दरवाजा बंद करता है। इसलिए आज 21वीं सदी के भारत के लिए परिवारवाद से मुक्ति, परिवारवादी पार्टियों से मुक्ति एक संकल्प भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी को दी बधाई
आज के इस युग में भी जो लोग अंधविश्वास के गुलाम बने हुए हैं, वो अपने अंधविश्वास में किसी का भी नुकसान कर सकते हैं। ये अंधविश्वासी लोग तेलंगाना के सामर्थ्य के साथ कभी न्याय नहीं कर सकते। पीएम ने कहा, 'मैं तेलंगाना की इस धरती से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी को भी बधाई देता हूं। उनको किसी ने कहा कि फलां जगह पर नहीं जाना चाहिए, लेकिन योगी जी ने कहा कि मैं विज्ञान पर विश्वास करता हूं और वो चले गए। आज वो दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं। अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले लोगों से हमें तेलंगाना को भी बचाना है।



इसलिए किया अंधविश्वास को लेकर तंज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2016 में सीएम बनने के बाद केसीआर ने 50 करोड़ रुपये की लागत से नए बंगले का निर्माण कराया था। यह पांच मंजिला होकर छह अलग-अलग खंडों से युक्त है। उनकी मान्यता है कि 'शासक' को ऐसे स्थान से कार्य करना चाहिए जो दूसरों की तुलना में अधिक ऊंचाई पर हो। पीएम ने इसे लेकर ही आज तंज कसा। वहीं, यूपी के सीएम योगी ने नोएडा जाने वाले सीएम के सत्ता से बाहर होने के अंधविश्वास को कई बार वहां की यात्रा कर नकार दिया है। 


तेलंगाना में अब भाजपा तय
प्रधानमंत्री ने भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों अलग-अलग चुनावों में भाजपा की जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि तेलंगाना में अब लोगों ने मन बना लिया है। तेलंगाना में अब अब बदलाव पक्का है। तेलंगाना में अब भाजपा तय है। भाजपा ने पिछले 8 सालों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश की निरंतर सेवा की है। गरीब, पिछड़ा, दलित, आदिवासी, हमारी माताएं बहनें, हमारे अंत्योदय के सारे साथी, उनका उत्कर्ष भाजपा की आस्था है।

हमारे स्टार्टअप्स पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के सपनों को लेकर आगे बढ़ रहा है। हमारे स्टार्टअप्स आज पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। आज हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं। अभी कुछ दिन पहले ही, भारत का सौंवां यूनिकॉर्न हमारे सामने आया है।

एयर पोर्ट पर उमड़े कार्यकर्ता, देखें वीडियो
पीएम मोदी की एक झलक पाने व उनके स्वागत के लिए हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर हजारों कार्यकर्ता उमड़ पड़े। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed