फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi behind the AIADMK merger says deputy chief minister O Panneerselvam

तमिलनाडु: पन्नीरसेल्वम बोले- AIADMK के दो गुटों के एक होने की वजह PM मोदी

Sat, 17 Feb 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sat, 17 Feb 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
PM modi behind the AIADMK merger says deputy chief minister O Panneerselvam

तमिलनाडु में सत्ताधारी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईडीएमके) में दो गुटों के विलय पर डिप्टी चीफ मिनिस्टर ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर ही उन्होंने मुख्यमंत्री ई पलानीसामी से हाथ मिलाया।

विज्ञापन


चेन्नई के थेनी में पार्टी मीटिंग में पन्नीरसेल्वम ने कहा 'पीएम मोदी ने मुझसे कहा था कि एआईडीएमके को बचाने के लिए दोनों धड़ों को एक हो जाना चाहिए।'
विज्ञापन


हालांकि पन्नीरसेल्वम ने यह नहीं बताया कि पीएम ने यह सुझाव उन्हें कब दिया। बता दें कि एआईडीएमके के दो धड़ों का पिछले साल काफी विवाद के बाद अगस्त में विलय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईडीएमके के चुनाव चिह्न ‘‘दो पत्तियां’’ पर पार्टी के दो धड़ों (पलानीसामी और पन्नीरसेल्वम) ने दावा किया था। इसके बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि चुनाव चिह्न पर रोक लगा दी जाए। ये दो धड़े जयललिता के निधन के बाद बने थे।

विलय के बाद पलानीसामी मुख्यमंत्री बने तो वहीं पन्नीरसेल्वम को डिप्टी सीएम बनाया गया। बता दें कि पन्नीरसेल्वम को जयललिता का बेहद खास माना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed