{"_id":"62d9703f428bb25cff520374","slug":"pm-modi-and-other-leaders-including-president-kovind-congratulated-draupadi-murmu-for-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Draupadi Murmu: पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, इन नेताओं ने भी दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Draupadi Murmu: पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, इन नेताओं ने भी दीं शुभकामनाएं
Thu, 21 Jul 2022 08:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 21 Jul 2022 08:57 PM IST
सार
द्रौपदी मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं हैं, जो आदिवासी समाज से आती हैं। तीसरे राउंड के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कुल वैध मतों के 50 फीसदी मत हासिल किए। जीत के बाद देश भर के लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू, जेपी नड्डा और पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। उनकी जीत तीसरे राउंड के बाद तय हो गई। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात दे दी है। इसी के साथ मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं हैं, जो आदिवासी समाज से आती हैं। तीसरे राउंड के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कुल वैध मतों के 50 फीसदी मत हासिल किए। जीत फाइनल होते ही विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। अब ना केवल भाजपा के नेता बल्कि विपक्षी दलों के नेता भी उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी
यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई दी। सिन्हा ने ट्वीट किया- मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देने में अपने साथी नागरिकों के साथ शामिल होता हूं। भारत उम्मीद करता है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे पीएम मोदी
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार की जीत तय होते ही पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे। पीएम ने उनके घर पर मुर्मू को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी मे ट्वीट करके भी बधाई दी है। उन्होंने लिखा, भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह और ओम बिरला ने दी बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर NDA की द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उनके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करके द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि 'राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचीं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त है।'
शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई
वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए लिखा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA ने कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी, समर्पित जनसेवी, अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाली हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। आज वो देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हो गई है। यह भारत के लोकतंत्र की खूबी है।
पुष्कर धामी ने भी दी शुभकामनाएं
वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि मैं द्रौपदी मुर्मू धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने एक बहुत ही सामान्य स्थिति में आदिवासी बहुल क्षेत्र से अपने जीवन की शुरूआत की। आज उन्हें राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने से लोकतंत्र में लोगों की आस्था और मजबूत हुई है।
राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देश की 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
अमित शाह ने घर जाकर दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। गहमंत्री शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूँ। यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने आगे लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुँची है वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है।
उन्होंने आगे लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए के सहयोगियों,अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का जनजातीय गौरव द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने पर आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे विश्वास है कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का कार्यकाल देश को और गौरवान्वित करेगा। इतने संघर्षों के बाद भी उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया वो सभी के लिए प्रेरणीय है।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने द्रौपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे विश्वास है कि नेपाल और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को देखेंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा कि जनजातीय क्षेत्र से शिक्षा प्राप्त कर एक राष्ट्रपति के पद तक आने की यात्रा बहुत कुछ कहती है। यह तभी संभव है जब देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। मुझे यकीन है कि वो एक सफल राष्ट्रपति होंगी।