फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi addressed women empowerment conference and said When women are empowered then the world is empowered

G20: महिला सशक्तिकरण पर सम्मेलन को पीएम ने किया संबोधित, बोले- जब महिला सशक्त होती हैं तो दुनिया सशक्त होती है

Wed, 02 Aug 2023 12:21 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Aug 2023 12:21 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब महिला सशक्त होती हैं तो दुनिया सशक्त होती है।

विज्ञापन
PM Modi addressed women empowerment conference and said When women are empowered then the world is empowered
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जी-20 भारतीय अध्यक्षता के तहत महिला सशक्तिकरण पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है, जो दो से चार अगस्त तक चलेगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी कर रही हैं। वहीं इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब महिला सशक्त होती हैं तो दुनिया सशक्त होती है।

विज्ञापन


 महिलाओं के साथ, दुनिया समृद्ध होती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत महिला सशक्तिकरण में प्रगति कर रहा है। महिलाओं के साथ, दुनिया समृद्ध होती है। 46 फीसदी निर्वाचित अधिकारी महिलाएं हैं। भारत में 80 फीसदी से अधिक नर्स और दाइयां महिलाएं हैं। आगे कहा कि गांधी जी का चरखा भी एक महिला जिनका नाम गंगा बेन है, उनको ही मिला था। जब महिला सशक्त होती हैं तो दुनिया सशक्त होती है। आर्थिक सशक्तिकरण विकास को बढ़ावा देता है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति के बारे कही बड़ी बात
आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा तक महिलाओं की पहुंच वैश्विक प्रगति को बढ़ावा देती है, उनका नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाजें सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति भी इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं। वे विनम्र जनजातीय पृष्ठभूमि से आती हैं और वे अब दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रही हैं और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सुरक्षा बल की प्रमुख कमांडर के रूप में कार्य कर रही हैं। इस लोकतंत्र की जननी में सभी को, शुरुआत से ही, मतदान देने का अधिकार समान रूप से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीय वायु सेना में महिला पायलट अब लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं
 महिला सशक्तिकरण पर जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं उच्च शिक्षा में दाखिला ले रही हैं। भारत में, नागरिक उड्डयन में महिला पायलटों का प्रतिशत सबसे अधिक है और भारतीय वायु सेना में महिला पायलट अब लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। महिला अधिकारियों को परिचालन भूमिकाओं में तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed