फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Address Annual NCC PM Rally At Cariappa Parade in Delhi Today News in Hindi

NCC PM Rally: प्रधानमंत्री मोदी आज एनसीसी के कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, 2200 से अधिक कैडेट होंगे शामिल

Sat, 27 Jan 2024 09:17 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 27 Jan 2024 09:17 AM IST
सार

पीएमओ के मुताबिक, वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी एनसीसी पीएम रैली में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगी।

विज्ञापन
PM Modi Address Annual NCC PM Rally At Cariappa Parade in Delhi Today News in Hindi
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली का हिस्सा होंगे। रैली में 'अमृत काल की एनसीसी' थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें युवा पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन


पीएमओ के मुताबिक, वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी एनसीसी पीएम रैली में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगी।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर इस साल कुल 2,274 कैडेट दिल्ली में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का हिस्सा हैं। इस साल एनसीसी आर-डे कैंप का उद्घाटन उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया था। आज एनसीसी पीएम रैली के साथ इसका समाप्त होगा। इस साल के एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर के लिए 2,274 कैडेट में 907 लड़कियां शामिल हैं। इन कैडेटों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों के 122 के साथ-साथ पूर्वोत्तर के 177 कैडेट भी शामिल हैं। इसके अलावा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 25 मित्र देशों के कैडेट और अधिकारी भाग ले रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed