फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi address 3rd global potato conclave, says in last 2 decades Gujarat become hub of potatoes

ग्लोबल पोटैटो कॉन्क्लेव 2020 में बोले पीएम- वर्ष 2022 तक किसानों की आय करेंगे दोगुनी

Tue, 28 Jan 2020 11:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 28 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
PM Modi address 3rd global potato conclave, says in last 2 decades Gujarat become hub of potatoes
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में हो रहे तीसरे ग्लोबल पोटैटो कॉन्क्लेव 2020 को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि ग्लोबल पोटैटो कॉन्क्लेव में दुनिया के अनेक देशों से वैज्ञानिक आए हैं। हजारों किसान साथी और दूसरे हितधारक भी जुटे हैं। अगले तीन दिनों में आप सभी पूरे विश्व के फूड और न्यूट्रिशन की डिमांड से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने वाली है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, 'लगभग 6,000 किसान फील्ड डे के मौके पर गुजरात के खेतों का दौरा करने वाले हैं। यह अपने आप में एक सराहनीय कार्य है। यह भी सराहनीय है कि आलू का सम्मेलन दिल्ली के बाहर, गुजरात में हो रहा है। इस कॉन्क्लेव की खास बात ये भी है कि यहां पोटैटो कांफ्रेंस, एग्रीएक्सपो और पोटैटो फील्ड डे तीनों एक साथ हो रहे हैं।'
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई की पहली बार ये कॉन्क्लेव दिल्ली से बाहर हो रहा है, हजारों आलू किसानों के बीच हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों के प्रयास और सरकार की पॉलिसी के कॉम्बिनेशन का ही परिणाम है कि अनेक अनाजों और दूसरे खाने के सामान के उत्पादन में भारत दुनिया के टॉप-3 देशों में है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि खेती की लागत कम हो, किसान का खर्च कम हो, सरकार द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि से किसानों के अनेक खर्चो को पूरा करने की मदद मिली है। इस महीने की शुरुआत में, एक साथ 6 करोड़ किसानों के बैंक खातों में, 12 हजार करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करके एक नया रिकॉर्ड भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed