{"_id":"5c468677bdec22735d3fa598","slug":"pm-modi-a-real-action-hero-mamata-perfect-for-pm-says-shatrughan-sinha-sushil-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न सिन्हा का सुशील मोदी को जवाब, कहा- 'मैं केवल एक मोदी को जानता हूं, एक्शन हीरो नरेंद्र मोदी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शत्रुघ्न सिन्हा का सुशील मोदी को जवाब, कहा- 'मैं केवल एक मोदी को जानता हूं, एक्शन हीरो नरेंद्र मोदी'
Tue, 22 Jan 2019 08:49 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 22 Jan 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी की तरफ से होने वाली कार्रवाई से बेफिक्र शतुघ्न सिन्हा का कहना है कि अगर पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वह पार्टी से अलग हो जाएंगे। बातचीत में पटना साहिब के सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को रियल एक्शन हीरो और ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त बताया।
विज्ञापन
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की बातों का जवाब देते हुए कहा कि 'कौन है यह मोदी? मैं भाजपा में केवल एक ही मोदी को जानता हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इन मामूली लोगों का क्या काम?' इनसे कहिए कि पब्लिसिटी पाने का कोई और तरीका अपनाए और मेरे नाम का इस्तेमाल न करें। गौरतलब है कि सुशील मोदी ने कहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा जिस तरीके से पार्टी पर हमला कर रहे हैं, उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन
सुशील मोदी को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को फैसला करने दीजिए, मैं तुरंत पार्टी छोड़ दूंगा। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए बिल्कुल फिट है। राज्य के लिए उनके संघर्ष और त्याग को देखिए। वह बिल्कुल नीचे तबके से यहां तक पहुंची हैं। वह गरीबों की चिंता करती हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्यों नहीं? मगर दिल्ली अभी दूर है। अभी हमें देश के वर्त्तमान राजनीतिक संकट पर ध्यान देने की जरुरत है। यहीं काम महागठबंधन करने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि वह कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में महागठबंधन की संयुक्त भारत रैली में मौजूद थे।
प्रधानमंत्री को रियल हीरो कहने के बावजूद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संवाद खत्म कर दिया है यही कारण है कि लोग हताश और गुस्से में हैं। निष्क्रियता ने प्रधानमंत्री को लोगों से दूर कर दिया है।
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने ममता बनर्जी को एक अच्छा प्रशासक बताया था। शनिवार को संयुक्त भारत रैली में उन्होंने कहा था कि ममता बहुत साधारण और अच्छी प्रशासक है, मैं यह मानता हूं कि उनके अंदर देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने इतने सालों से बंगाल में यह करके दिखाया है।