फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM listened to the sick's man ki bat, preparing for action

प्रधानमंत्री मोदी ने सुनी बीमार के मन की बात, एक्शन की तैयारी

Tue, 03 Apr 2018 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Apr 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
PM listened to the sick's man ki bat, preparing for action
pm modi
मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंकायलूजिंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज के मन की बात सुनी है। पीड़ित के पत्र का संज्ञान लेते हुए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इस पर उचित कदम उठाने को कहा है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने प्रधानमंत्री को दो दिन पहले पत्र लिखते हुए इस बीमारी की भयावहता और इलाज के लिए मदद मांगी थी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पत्र को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भेज दिया है। इस पर संज्ञान लेने के लिए मंत्रालय की संयुक्त सचिव गायत्री मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि गायत्री मिश्रा ने बताया कि उन्हें अभी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पीएमओ से पत्र मिलने के बाद वह उस पर उचित कार्रवाई करेंगी। इस पर मंडावली क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय मरीज अंकुर ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


अंकुर लंबे समय से एंकायलूजिंग स्पॉन्डिलाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण मरीज एक तरह से विकलांगता का जीवन जीने लगता है। इसका उपचार न तो सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है और न ही प्राइवेट अस्पताल में हर किसी के लिए। बीमा कंपनियां तक इसे मेडिक्लेम में नहीं रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीमारी में दर्द निवारक दवाओं और इंजेक्शन की कीमत करीब 20 से 30 हजार रुपये तक है। ऐसे में पूरे इलाज की बात करें तो प्राइवेट अस्पताल में करीब 20 से 30 लाख रुपये का खर्चा आता है। जबकि देश में हर वर्ष करीब 20 से 25 हजार युवा इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को अंकुर ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में साझा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed