फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm has energy for foreign trips but not for manipur congress criticise primr minister modi

PM Modi: 'प्रधानमंत्री के पास विदेश यात्राओं के लिए ऊर्जा है, लेकिन...', मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस का तंज

Sun, 15 Jun 2025 12:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Jun 2025 12:58 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री ने 3 मई 2023 के बाद से मणिपुर के राजनीतिक नेताओं की तो बात ही छोड़िए, राज्य के किसी भी व्यक्ति से मुलाकात नहीं की है। मणिपुर के साथ इस तरह का बुरा व्यवहार करना दयनीय है।'

विज्ञापन
pm has energy for foreign trips but not for manipur congress criticise primr minister modi
कांग्रेस नेता जयराम रमेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने रविवार को कहा कि उनके पास विदेश दौरा करने के लिए ऊर्जा, उत्साह और जोश है, लेकिन क्या वे मणिपुर जाने के लिए सहानुभूति नहीं जुटा सकते, बड़ी संख्या में लोग हिंसा और पीड़ा से जूझ रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की मई 2023 के बाद से 35वीं विदेश यात्रा है, लेकिन मणिपुर के साथ इस तरह का बुरा व्यवहार दयनीय है।
विज्ञापन


जयराम रमेश का तंज
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'प्रधानमंत्री आज सुबह साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए। एक समय था जब उन्होंने भारत और कनाडा के लिए बीजगणित के एक फार्मूले का जिक्र कर दोनों देशों के संबंधों का बखान किया था। लेकिन उसके बाद चीजें बुरी तरह से गलत हो गईं। जब ऐसा लगा कि कनाडा भारत के निमंत्रण पर टालमटोल कर रहा है, तो मोदी समर्थकों ने घोषणा की कि अगर उन्हें आमंत्रित किया भी गया तो वे नहीं जाएंगे। लेकिन हमेशा की तरह, उनकी पोल खुल गई है।' 
विज्ञापन


'मणिपुर के किसी व्यक्ति से नहीं की मुलाकात'
जयराम रमेश ने कहा, 'मई 2023 के बाद से यह पीएम मोदी की 35वीं विदेश यात्रा है। उनके पास ऐसी यात्राओं के लिए पूरी ऊर्जा, उत्साह और जोश है, लेकिन क्या वह मणिपुर जाने के लिए सहानुभूति नहीं जुटा सकते, जहां लोगों का संकट, पीड़ा और दुख लगातार जारी है?' कांग्रेस नेता ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री ने 3 मई 2023 के बाद से मणिपुर के राजनीतिक नेताओं की तो बात ही छोड़िए, राज्य के किसी भी व्यक्ति से मुलाकात नहीं की है। मणिपुर के साथ इस तरह का बुरा व्यवहार करना दयनीय है।' उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मई 2023 में हिंसा भड़की थी। मैतई और कुकी समूह के बीच हुई हिंसा में अब तक राज्य में 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जयशंकर का फ्रांस दौरा: पेरिस में रणनीतिक समुदाय से मिले जयशंकर, भारत-यूरोप साझेदारी और वैश्विक बदलावों पर मंथन

विदेश दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी रविवार सुबह तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए, इस दौरान वे कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और साइप्रस और क्रोएशिया का दौरा करेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले साइप्रस पहुंचेंगे और वहां देश के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स से मुलाकात करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16-17 जून को कनाडा की यात्रा करेंगे। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, 18 जून को प्रधानमंत्री मोदी यूरोपीय क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed